Categories: Trending

राहुल गांधी का हरियाणा आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा : कुमारी शैलजा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। श्री राहुल गांधी जी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे।

राहुल गांधी का हरियाणा आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा : कुमारी शैलजाराहुल गांधी का हरियाणा आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा : कुमारी शैलजा

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों से मिलने के लिए जाने के दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों की आवाज भाजपा सरकार द्वारा लगातार दबाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को हाथरस जाने की इजाजत दे देनी चाहिए थी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा श्री राहुल गांधी जी का हरियाणा प्रदेश में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। श्री राहुल गांधी जी हर गरीब के लिए, हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। भाजपा सरकार द्वारा तीन कृषि विरोधी काले कानून बनाए गए हैं, इन काले कानूनों के द्वारा भाजपा सरकार लोगों की रोजी रोटी को खत्म करना चाहती है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर, आढ़तियों को अपना समर्थन देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को हमने हरियाणा प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। वह हरियाणा आकर किसान, मजदूर आढ़तियों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पास लोगों का दुख दर्द और पीड़ा सुनने के लिए समय नहीं है। श्री राहुल गांधी जी हमेशा देशवासियों की पीड़ा सुनते रहे हैं। इसी कड़ी में श्री राहुल गांधी जी हरियाणा प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर और आढ़तियों की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस उनका प्रदेश आगमन पर जोरदार स्वागत करेगी। 6 अक्टूबर को वह पंजाब से पेहवा आएंगे और फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। हरियाणा प्रदेश का आम आदमी आज इस सरकार से त्रस्त है और श्री राहुल गांधी जी से बात करना चाहता है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पोते और पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के पुत्र हैं, वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, उनका अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। हरियाणा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देखेगा कि कैसे हरियाणा सरकार राहुल गांधी जी को हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे।

कु

मारी सैलजा ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर दिल्ली में शनिवार को होने वाली बैठक अब रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: rahul Gandhi

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago