Categories: Government

आपका घर से बाहर निकलने का फैसला दे रहा है ट्रेवल इंडस्ट्री को संजीवनी

वैश्विक स्तर पर अपने संक्रमण का असर छोड़ चुकी कोरोना वायरस ने देश के हर हिस्से में अपना जाल बिछाया हुआ है। वहीं इसके जंजाल में फस कर ना जाने अभी तक कितने व्यापार ठप हो चुके हैं।

वहीं अधिकांश कारोबारी आर्थिक मंदी से महीनों बाद भी उभर नहीं पाए थे। जहां रेलवे विभाग ने ट्रेनों को पटरियों पर उतारने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। वहीं धीरे-धीरे आर्थिक मंदी भी कहीं ना कहीं सुधरने का नाम ले रही है।

आपका घर से बाहर निकलने का फैसला दे रहा है ट्रेवल इंडस्ट्री को संजीवनी

इसी कड़ी में टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार भी लगभग चौपट हो गया था। वहीं अब कोरोना महामारी की जड़ को समझते हुए लोगों ने सोशल डिस्टेंस और फेस मस्क को हथियार बनाते हुए इससे लड़ते हुए अपने कार्य को एक बार फिर पटरी पर लौटने का फैसला लिया है,

और इससे डटकर लड़ते हुए अपने कार्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं लाई जा रही है। वहीं जहां अभी तक लोग कोरोना की चपेट में आने के डर से खुद को घर में कैद करके बैठे थे।

वहीं अब उन्होंने पर्यावरण की प्रकृति को निहारने और उसे करीब से जानने के लिए फिर घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है जिसमें टूर एंड ट्रेवल्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आपको बता दें, एक महीने में शहर के करीब 500 लोगों ने शिमला-मनाली और गोवा की सैर की है। इसके अलावा लोग एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। इससे ट्रैवल एजेंटों के चेहरे पर एक बार फि र मुस्कान लौटी है।

जिले से हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने फिरने के लिए ऋषिकेष, कुल्लू मनाली, लेह लद्दाख, शिमला, गोवा व मुंबई आदि जाते है। जुलाई से जनवरी तक की ट्रैवल एजेंसियों के पास एडवांस बुकिंग रहती थी। हालत ये होती थी, इस सीजन में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाती है।

लॉकडाउन के दौरान व्यवसायकि एंव धार्मिक गतिविधिओं के साथ टूर-एंड ट्रैवल्स का कारोबार ठप हो गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग घरों में कैद हो गए। अनलॉक प्रक्रिया में सरकार की ओर से बंद ट्रेन व हवाई सेवाओं को सीमित संख्या में सशर्त खोलने की मंजूरी दी गई।

इसके बाद भी अनलॉक 3.0 तक टूर एंड ट्रैवल बाजार कारोबार में कोई खास सुधार नहीं आया। अनलॉक 4.0 में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने और रिकवरी दर में सुधार होने के बाद लोग घूमने के लिए बाहर निकलने लगे। ट्रैवल एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंतबर में करीब 500 लोगों ने मुल्लू, मनाली, शिमला, ऋ षिकेष और गोवा की सैर की।

गौरतलब, कोरोना वायरस की दस्तक से भारत में लागू हुए लॉकडाउन के चलते भीड़ भाड़ वाली जगह पर लोगों के आवागमन पर अंकुश लगा दिया गया था, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने से बचा जा सके। कोरोना वायरस का संक्रमण संपर्क में आने से फैलता है इस बात से सभी परिचित है।

और स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही चेता दिया था कि इस संक्रमण का असर ज्यादा लोगों में हुआ तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। यह सोचते हुआ सरकार ने भीड़भाड़ वाले स्थान पर अंकुश लगाते हुए अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए आग्रह किया था।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago