Categories: Uncategorized

विश्व की सबसे सुंदर रानी जिनका इतिहास है काफी रहस्यमय

इतिहास के पन्नों में कई राज आज भी छिपे हुए है जिसकी खोज आज भी खोजकर्ता करते रहते है। वहीं इतिहास के पन्नो को जब हम पलटते हैं तो कई वीर राजा-महाराजाओं का जिक्र होता है, कई खूबसूरत और वीरांगना महिलाओं के बारे में भी पता चलता है। इतिहास में बाकी अनमोल धरोहरों की तरह ख़ूबसूरती को भी संजो कर रखा गया है।

आपने भी इतिहास में कई ऐसी रानियों और राजकुमारियों के बारे में पढ़ा होगा जो सिर्फ अपनी ख़ूबसूरती के मशहूर थी और इतिहास के पन्नो में उनका सौन्दर्य अमर है। आज हम आपको एक ऐसी ही राजकुमारी के बारे में बताने वाले है जो विश्व की सबसे खूबसूरत राजकुमारी के नाम से जानी जाती है। ये है मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा जिन्हें सुन्दरता की देवी भी कहा जाता था।

विश्व की सबसे सुंदर रानी जिनका इतिहास है काफी रहस्यमय

क्लियोपेट्रा इतिहास में एक ऐसी रहस्यमय शख्सियत के रूप में दर्ज हैं जिनके रहस्य पर से परदा हटाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे जितनी सुंदर और सेक्सी थीं उससे कहीं ज्यादा वे चतुर, षड्यंत्रकारी और क्रूर भी थीं। उनके कई पुरुषों से सेक्स संबंध थे। वे राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के मोहपाश में बांधकर उनको ठिकाने लगा देती थी।

आपको बता दे कि क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर औरत माना जाता था। वे तीन ताकतवर पुरुषों की प्रतिद्वंद्वी थीं- जूलियस सीजर, मार्क एंथोनी और ऑक्टेवियन। जूलियस सीजर ने उन्हें मिस्र की रानी बनने में मदद की थी।

इसी के साथ बताते चलें कि साहित्य में वे इतनी लोकप्रिय हुईं कि अनेक भाषाओं के साहित्यकारों ने उन्हें अपनी कृतियों में नायिका बनाया। अंग्रेजी साहित्य में 3 नाटककारों- शेक्सपियर, ड्राइडन और बर्नाड शा- ने अपने नाटकों में उनके व्यक्तित्व के कई पहलुओं का विस्तार किया। क्लियोपेट्रा पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। क्लियोपेट्रा का संबंध भारत से भी था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago