कृषि कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विपक्ष के लोग कृषि कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन प्रदेश के किसान जागरुक हैं और वो किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों को भलीभांति पता है कि उनके हित किनके हाथों में सुरक्षित हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

कृषि कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल : दुष्यंत चौटाला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में कई क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं बल्कि अब तक की रिकार्ड मुआवजा राशि भी किसानों को दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने आज सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चार दिन से पूरे राज्य में नॉन-एमसीपी की धान की किस्म-1509 वर्तमान में 2100 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही है, जबकि कपास भी अच्छे दाम पर बिक रही है।

विपक्ष की ओर से इस मामले में राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन की गेहूं की फसल पर केंद्र सरकार ने 50 रूपए प्रति क्विंटल का बोनस देकर यह जाहिर कर दिया है कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने बरोदा उपचुनाव के बारे में पूछे गए प्रश्न पर कहा कि दोनों संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों का संवाद लगातार जारी है, जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। वे स्वयं किसान हैं और वे किसानों के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago