खुशी से झूम उठे राहुल तेवतिया, विराट कोहली से मिला खास तोहफा

फरीदाबाद में इस समय राहुल तेवतिया का नाम लगभग हर व्यक्ति की ज़ुबान पर है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले, इस समय राहुल तेवतिया खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली से खास तोहफा मिला है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के हाथों गिफ्ट पाकर तेवतिया इतने खुश हुए कि उन्होंने अपनी व्हाट्सऐप डीपी ही बदल डाली।

राजस्थान को अपनी धुआंदार बल्लेबाज़ी से राहुल तेवतिया ने पिछले मैच में ज़ोरदार जीत दिलवाई थी। कल के मैच के बाद, विराट ने तेवतिया को अपनी सिग्नेचर वाली जर्सी गिफ्ट की। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘राहुल की नई व्हाट्सऐप डीपी।’ 

खुशी से झूम उठे राहुल तेवतिया, विराट कोहली से मिला खास तोहफा

कोरोना काल में इतने समय के बाद आईपीएल हुए हैं। आपको बता दें, तेवतिया ने अपनी शानदार बल्लेबाजी व तूफानी पारी से सबको काफी प्रभावित किया है। विराट की आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 12 गेंद पर नॉटआउट 24 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए।

राहुल तेवतिया के ज़ोरदार प्रदर्शन के बाद, युवी से लेकर सहवाग तक ने उनकी तारीफ़ की थी। ऐसा हमने लगातार देखा है, विराट कोहली युवा टैलेंट को सराहते हैं। इसकी एक झलक आईपीएल के 15वें मैच में देखने को मिली। मैच आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच था। इस मैच बैंगलोर ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया था।  

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago