रात को किचन में आलू के चिप्स तलने गई भूखी बच्ची, सुबह तक घर छोड़कर भाग गया परिवार

जब से देश में लॉकडाउन लगा है तब से लोगों की ज़िंदगी में काफी परिवर्तन आया है। इंसान घर में ज्यादा समय तक रहकर परेशान हो गया है। खासकर बच्चे ज्यादा परेशान हो गए है। क्योंकि बच्चों की स्कूल भी बंद है और साथ एक्स्ट्रा ट्यूशन क्लास जिसके वजह से बच्चे भी घर में रहकर बोर हो गए।

बच्चे घर में रहने की वजह से मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करते है। वहीं मोबाइल के चक्कर में रात भर जगते है और दिन भर सोते है। रात भर जगने के कारण बच्चों को भूख भी लग जाती है। लेकिन एक लड़की को भूख लगना उसके परिवार के लिए भारी पड़ गया।

रात को किचन में आलू के चिप्स तलने गई भूखी बच्ची, सुबह तक घर छोड़कर भाग गया परिवार

दरअसल मामला सिडनी का हैं जहां एक लड़की को आधी रात भूख लगी और उसने सोचा कि खुद ही चिप्स तल के खाया जाए फिर क्या था सुबह सभी परिवार को घर छोड़कर जाना पड़ा।

वजह सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, 15 साल की बच्ची ने चिप्स तलने के चक्कर में पूरा घर ही जला दिया।

मामला 29 सितंबर का है जब सिडनी में एक घर में आग लग गई। 55 साल की लिंडा बर्रेट नाम की एक महिला को अपनी तीन बेटियों को कुत्तों के साथ घर छोड़कर जाना पड़ा।

बच्ची ने कड़ाही में तेल गर्म किया लेकिन चिप्स डालते ही ज्यादा गर्म होने की वजह से उसमें आग लग गई। इसके बाद आग किचन से बढ़कर डाइनिंग रूम, लॉउन्ज और सीढ़ियों तक फ़ैल गई। घर के बाकी हिस्से धुंए और कालिख से भर गए थे।

वहीं आपको बता दे कि आग इतना भयावह था कि आग को बुझाने के लिए 15 दमकलकर्मी लगे लेकिन आग बुझाने में उन्हें तीन घंटे लग गए।

वहीं महिला ने बताया है कि आग की वजह से 2 करोड़ 56 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago