साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने छेड़ी यह मुहीम, जनता हो रही है जागरूक

शहर में बड़ रही साइबर ठगी की वारदातों से निजात पाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान छेड़ा गया है। बदमाशों के प्रति कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह शहर की आम जनता को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

यह मुहीम बीट ऑफिसर द्वारा चलाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत शहर, मुहल्लों और गाँवों में जाकर लोगों को साइबर ठगी के प्रति जनता को जागरूक किया जा रहा है। साइबर ठग जिन तरीकों का उपयोग कर लोगों को ठग रहे हैं इन सभी तरीकों से जनता को अवगत करवाया जा रहा है।

साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने छेड़ी यह मुहीम, जनता हो रही है जागरूक

इन तरीकों के बारे में जान कर लोग सावधान रह सकते हैं और खुदको साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकते हैं। इन दिनों साइबर ठग फ्री रिचार्ज या कैशबैक जैसे लुभावने ऑफर का लालच देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

लिंक के माध्यम से इन ऑफर्स के जुमलों को जतना के बीच उतारा जाता है और अपना जाल बिछाया जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन पर मौजूद जरूरी जानकारी ठगों के पास चली जाती है। बैंक अकाउंट से सम्बंधित जानकारियों को एकत्रित कर यह ठग लोगों के अकाउंट से ठगी करते हैं और पैसे निकाल लेते हैं।

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोगों को एटीएम के रखरखाव, नेट बैंकिंग के पॉसवर्ड सुरक्षित रखने, किसी भी लिंक पर क्लिक न करने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस थाना द्वारा हाल ही में जामताड़ा साइबर ठगों को पकड़ा गया था।

इन साइबर ठगों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कैसे इस गिरोह ने 4जी सिम को 5जी में बदलने का झांसा देकर लोगों के खातों से पैसे निकाले। जागरूक न होने के कारण लोग इन ठगों के बहकावे में आ बैठे और अपनी मेहनत की कमाई गवा दी। ऐसी वारदातों से लोगों को बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने मुहीम का गठन किया है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago