52 किलो की इस मछली ने रातों रात बदल दी महिला की किस्‍मत, मिनटों में बना दिया लखपति

इस मछली ने बुज़ुर्ग महिला को दिया लाखों रूपया और महिला को बना दिया लखपति। ये एक ऐसी सच्ची घटना है जिसके घटित होने से बहुत ही अच्छा हुआ है और ये घटना एक बुज़ुर्ग महिला के जीवन को ही बदल चुकी है।

पहले हम कभी कथाओं में सुना करते थे कि पुराने समय में कोई लकड़हारा रहा करता था जो रोज़ जंगल से लकड़ी काटकार उन्हें बाज़ार में बेचकर अपने परिवार की रोज़ी-रोटी चलाता था और एक दिन किसी वरदान के चलते ऐसा हुआ कि उससे लकड़ी की कीमत इतनी ज़्यादा मिली जिससे वो मालामाल हो गया।

52 किलो की इस मछली ने रातों रात बदल दी महिला की किस्‍मत, मिनटों में बना दिया लखपति

अब इसी तरह कि ख़बर आप आगे पढ़ेंगे और ख़बर को पढ़कर आपको बहुत सुकून भी मिलेगा। क्योंकि यहां जो हुआ उसने तो मानों बुज़ुर्ग महिला की ज़िन्दगी ही बदल दी है। बतादें कि एक बुजुर्ग महिला की किस्मत एक दिन में बदल गई और ये गरीब महिला लखपति बन गई।

बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला मछली पकड़ने का काम करती है। रोज ये समुद्र से मछली पकड़कर उसे बाजार में बेचने जाया करती थी। वहीं हाल ही में इस महिला के हाथ काफी बड़ी मछली लग गई। जिसे बेचकर ये लखपति बन गई।

ये घटना पश्चिम बंगाल की है। खबर के अनुसार इस राज्य की पुष्पा नाम की महिला को 52 किलोग्राम वजन की एक मछली समुद्र से मिली है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए से अधिक लगाई गई है सागर द्वीप के चकपुतडुबी गांव की रहने वाली पुष्पा को ‘भोला’ प्रजाति की मछली मिली है।

जिसका वजन 52 किलोग्राम था। जब ये मछली बाजार में बेचने गई तो इसकी कीमत सुनकर हैरान रह गई। इस मछली के बदले पुष्पा को तीन लाख से अधिक रुपए दिए गए। वहीं इतने पैसे मिलने पर पुष्पा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने जीवन में कभी भी इतना पैसा नहीं देखा।

थोक बाजार में मछली को 6,200 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचकर 3 लाख रुपये से अधिक पैसे कमाए हैं। मछली पकड़ने के लिए समुद्र गई थीं। उस दौरान मुझे बेहद ही बड़ी मछली दिखाई दी, जो कि मैंने पकड़ ली।

पुष्पा के अनुसार उन्होंने कभी भी अपने जीवन में इतनी बड़ी मछली को नहीं देखा था। इसे बंगाली में भोला मछली कहा जाता है। उनके गांववालों का कहना है कि मछली का आकार और कीमत दोनों बहुत ज्यादा हैं।

कहा जाता है कि अगर आप पूरी इमानदारी के साथ अपना काम करते हैं और अगर आप गरीब है लेकिन इमानदार हैं तो कुदरत भी आपपर रहम करती है। रहम करते हुए आपके सामने कुदरत ऐसे मौके लेकर आती है। जिससे कि आपकी ज़िन्दगी ही बदल जाए।

और कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ। जिसकी वजह से वो रातों-रात लखपति बन गई और अपना जीवन अच्छे से जीने लगी है।

Pehchan Media

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago