प्रेमी जोड़ों की शादी में बाराती बने पुलिसवाले, थाना परिसर में हुई प्रेमी युगल की शादी

पुलिसवालों ने कराई प्रेमी जोड़ों की शादी, पुलिस की हो रही वाहवाही। देखा जाए तो पुलिसवालों के कई चेहरे होते हैं। कहीं अपराधियों की धरपकड़ करते हैं तो कहीं किसी की मदद करते हैं। कहीं मनचलों और शोहदों की जमकर खैर-खबर लेते हैं तो कहीं प्रेमी जोड़ो की शादी कराते हैं और खुद ही बाराती भी बन जाते हैं। जिनका कोई नहीं उनकी मदद करते हैं। और इसिलिए पुलिस को रक्षक भी कहा जाता है।

अब यहां जो ख़बर सामने आई है उसने पुलिसवालों की वाहवाही करादी है। बतादें कि बिहार के जहानाबाद महिला थाना में पिछले डेढ़ वर्षो से प्रेम-प्रसंग में बंधे दो प्रेमी युगल की शादी पुलिस ने ही करवाई है। जिसकी चर्चा जोरों पर है।

प्रेमी जोड़ों की शादी में बाराती बने पुलिसवाले, थाना परिसर में हुई प्रेमी युगल की शादी

बताया जा रहा है कि अपने परिवारवालों की नाराजगी झेल रहे प्रेमी जोड़े की शादी में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग जुटे और स्थानीय लोगों के समक्ष ही शादी कराई गई।

दरअसल नगर थाना क्षेत्र के गड़रिया खंड मोहल्ले के रहने वाले दोनों प्रेमी युगल पिछले डेढ़ वर्षो से आपस में प्रेम करते थे। लेकिन, लड़का पक्ष के लोगों द्वारा इस शादी में अपनी रजामंदी नहीं देने से मामला महिला थाने तक पहुंच गया। हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद स्वयं लड़का अपनी प्रेमिका शाजिया परवीण से शादी करने को रजामंद था।

मामला जब आपसी झगड़े से होता हुआ थाने तक पहुंचा तो समाज के कुछ लोगों ने दोनों परिवार से आपसी रजामंदी से शादी करने की बात कही। इस तरह से पुलिसवालों की मदद से ही गांव के ही लोगों के सामने प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई है।

सबसे बड़ी बात यहां ये सामने आई कि अगर पुलिस चाहे तो गांधीगीरी से बड़े से बड़े मामले को हल कर सकती है और उसी का उदाहरण पुलिस की तरफ से यहां दिया गया है।

लेकिन कई बार ऐसे ही मामलों में देखा जाता है कि पुलिस शुरू से ही मामले में दिलचस्पी नहीं लेती है और मामले में तूल पकड़ते देख ही आगे बढ़ती है और इतने में तो ना जाने क्या-क्या हो चुका होता है।

अगर हर जगह इसी तरह पुलिस इंसानियत दिखाकर कुछ ऐसा ही काम करती रहे तो लोग पुलिस से डरेंगे नहीं बल्कि सहयोग करेंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago