अवैध कूड़ा कलेक्शन पॉइंट खत्म कर किया गया पौधरोपण, 30 स्थलों का हुआ जीर्णोद्धार

फरीदाबाद नगर निगम पर्यावरण संरक्षण पथ पर अग्रसर है। निगम ने ईकोग्रीन कंपनी के साथ मिलकर शहर में अवैध रूप से बने कूड़ा घरों को खत्म कर वहाँ पर पौधारोपण किया है। इस फेहरिस्त में 30 अवैध रूप से निर्मित किए गए गार्बेज डंपिंग जोन को हटा दिया गया।

उन जगहों को खाली करवाकर वहाँ पर निगम प्रणाली द्वारा पौधे लगाए गए। आपको बता दें कि जिन 30 स्थलों पर पौधे लगाए हैं उनकी देख रेख की जिम्मेदारी भी निगम द्वारा ही की जाएगी। शहर में जगह जगह लग रहे कूड़े के अम्बार को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने जनता से साफ सफाई बनाए रखने की भी अपील की है।

अवैध कूड़ा कलेक्शन पॉइंट खत्म कर किया गया पौधरोपण, 30 स्थलों का हुआ जीर्णोद्धार

निगम ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वह कहीं भी अवैध कूड़ा कलेक्शन पॉइंट देखे तो इस बारे में नगर निगम को सूचित किया जाए। इसके लिए निगम प्रणाली द्वारा टोल फ्री नंबर 18001025953 को भी लागू किया गया है।

स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन भी नगर निगम ने इको ग्रीन के साथ मिलकर कई अवैध खत्तों को बंद करवाया है। इस मुहीम के चलते नगर निगम व इको ग्रीन कर्मचारी रविवार को छुट्टी वाले दिन पर भी काम करते हुए नजर आए।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि शहर में अवैध कूड़ा कलेक्शन पॉइंट को बंद करने के अभियान को रविवार से ही शुरू किया गया है। इस दौरान 30 से ज्यादा अवैध कूड़ा कलेक्शन पॉइंट को बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जहाँ जहाँ पौधे लगाए गए हैं वहाँ पर निगम अधिकारी तैनात रहकर पौधों का रक्षण किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago