हरियाणा के विकास का एक्शन प्लान तैयार, जानें क्या है KMP Express Way

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का जज़्बा काफी बुलंद नज़र आ रहा है। सरकार ने परियोजनाओं को धरातल पर लाने का एक्शन प्लान तैयार किया है। हरियाणा में रेल और सड़क तंत्र को विकसित करने की दिशा में सरकार जल्द ही बड़े कदम उठाने वाली है। जिसके तहत केएमपी एक्सप्रेस वे (KMP Express Way) जल्द ही बनेगा।

हरियाणा के विकास का एक्शन प्लान तैयार, जानें क्या है KMP Express Way

केएमपी एक्सप्रेस न सिर्फ लोगों को रोज़गार देगा बल्कि लोगों के रहने की व्यवस्था का भी ध्यान रखते हुए केएमपी एक्सप्रेस वे (KMP Express Way) के दोनों तरफ पांच नए शहर बसाए जाएंगे। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में इस योजना को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के नाते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री की देखरेख में आगे बढ़ाएंगे।

5 जिले केएमपी एक्सप्रेस वे पर पड़ते हैं

सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल व (नूंह) मेवात – ये वो 5 जिले हैं जो केएमपी एक्सप्रेस वे पर पड़ते हैं। इतना ही नहीं, नॉएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल जिलों से तेज गति लिंक उपलब्ध हुआ है और इसी के साथ ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि पांच नए शहर बनने से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

5617.69 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने 5617.69 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पलवल से सोनीपत तक हरियाणा आरबिट रेल कारिडोर की 121.742 किलोमीटर लंबी दोहरी विद्युतीकृत ब्राड गेज लाइन को स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके चलते पूरे ही हरियाणा प्रदेश में जल्द ही विकास होगा, ऐसा दावा किया गया था। सरकार की मानें तो यह एक्सप्रेस वे जल्द ही प्रदेश में विकास की लेहेर लाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago