Categories: Politics

हुड्डा ने किए तीखे तेवर कहा बोलने से पहले सोचो अनिल

इन दिनों हरियाणा राज्य के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कोई दल टिप्पणी कर रहा है वहीं कोई विपक्ष पार्टी के नेताओं को अपने राज्य में प्रवेश देने से रोकने के प्रयास में मग्न है।

जब से केंद्र सरकार द्वारा कृषि अध्यादेश लाया गया है इस मुद्दे को किसानों से ज़्यादा विपक्ष नेता भूनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा में खेती बचाओ यात्रा के लिए का ऐलान कर दिया है।

हुड्डा ने किए तीखे तेवर कहा बोलने से पहले सोचो अनिल


यह यात्रा की शुरुआत सोमवार को मोगा के पंजाब हो चुकी है और 6 अक्‍टूबर को हरियाणा में भी इसी तरह यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैं। वहीं हरियाणा राज्य में राहुल गांधी के किसान यात्रा को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष का एक दूसरे पर पलटवार जारी है।

आपको बताते चले, पिछले दिनों हरियाणा के गृह मंत्री ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के बारे बोलते हुए कहा था कि यह यात्रा किसानों को गुमराह करने का एक हिस्सा है। इसलिए वह राहुल को हरियाणा राज्य में प्रवेश ही नहीं करने देंगे।

वहीं अनिल विज के राहुल गांधी को हरियाणा की सीमा में न घुसने देने के बयान पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं। जिसमें हरियाणा के गृहमंत्री पर भूपेंद्र हुड्डा ने भी निशाना साधाते हुए कहा कि वैसे तो वह मेरे पुराने मित्र हैं, मगर बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं।

हरियाणा के पूर्व सीएम ने गृह मंत्री को से डाली नसीहत


राहुल गांधी के हरियाणा में प्रतिबंध लगाने वाले बयान के बाद हुड्डा ने विज को नसीहत देते हुए कहा कि वह सोच समझकर कोई बयान दें। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा हरियाणा में भी होगी और इसके लिए हरियाणा कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है।

उन्होने कहा कि यात्रा के लिए सभी कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस ने जिला स्तर पर हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठकर प्रदर्शन किया।

अब तो वहीं पंजाब के संगरूर में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘ये तीन कानून हिन्दुस्तान की आज़ादी छीनने के कानून हैं। ये कानून सिर्फ किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं और इसलिए कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago