सात महीनों से हो रहा है निगम सदन की बैठक का इंतजार, कब जागेगा निगम

सात महीने बीत जाने के बाद भी नगर निगम में सदन बैठक की तरीक निश्चित नहीं हो पाई है। सदन की पूर्व बैठक 2 मार्च को हुई थी। सीवर, पानी, सड़कों तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

विकास कार्यों निशाना में लगने वाले रुपयों की लागत करोड़ों में है जिनका काम शुरू नहीं हो पाया है। निगम पार्षदों में बैठक न होने के कारण रोष है। उनका कहना है कि कई मुद्दों पर चर्चा करना अतिआवश्यक है। निगम की लापरवाही से शहर का विकास कार्य रुक गया है और जनता को परेशानियों का सामना करना पद रहा है।

सात महीनों से हो रहा है निगम सदन की बैठक का इंतजार, कब जागेगा निगम

आपको बता दें कि शहर का नगर निगम गड़बड़झाले में फंसा हुआ है, निगम पूर्ण रूप से कर्जे में डूबा हुआ है। बड़ी बात यह है कि निगम ने जिस तरीके से करोड़ों रुपयों के काम का ब्योरा सरकारी दस्तावेजों में दिया हुआ है उस तरीके से काम नहीं हो पाया है। निगम की कारस्तानी से शहर के पार्षद रुष्ट हुए नज़र आ रहे हैं और अब वह निगम को इन मुद्दों पर घेरने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

आपको बता दें कि इससे पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, महेंद्र सिंह और सुरेंद्र अग्रवाल ने ने लेखा शाखा से वर्ष 2017 से 2019 तक किए गए विकास कार्यों का ब्योरा माँगा था। जो जानकारी उपलब्ध कराई गई थी उसमे पाया गया था कि 30 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों के काम को 80 करोड़ रुपयों में करवाया गया है।

Deepak Chaudhary

आपको बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम पिछले काफी समय से सुर्ख़ियों में रहा है। नगर निगम पर जनता के साथ साथ विपक्षी दल भी निशाना साध रहे हैं। लोग नगर निगम के द्वारा किए जा रहे काम से नाखुश नजर आ रहे हैं। नगर निगम द्वारा अभी तक इस मामले में कोई जवाबदेही नहीं दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago