फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने दो शातिर चोरों रवि और आकाश को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर चोरी की धारा के तहत दर्ज 4 विभिन्न मुकदमों में गिरफतार किया।

दोनों आरोपियों पर चोरी की धाराओं के तहत थाना कोतवाली में 2, थाना सारन में 1 व थाना सदर बल्लबगढ़ में 1 मुकदमा दर्ज है | आरोपियों के कब्जे से विभिन्न मुकदमों के तहत एक 1 रेड्मी मोबाइल, 1 कार की बैटरी तथा 4000 रुपए नगद बरामद किए गए।
आरोपी रवि पुत्र मुकेश बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। वहीँ आरोपी आकाश पुत्र सुशील मलेरना, बल्लबगढ़ का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया आरोपी कोई कार्य नहीं करते तथा अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे| आरोपी आकाश इससे पहले लड़ाई झगड़े के मुकदमे में जेल जा चूका है|
आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…