बच के चलना रे बाबा, गहरे गड्ढो में ना गिर जाना

फरीदाबाद की सड़कों की हालत किसी भी जिलेवासी से छुपी नहीं है। एनआईटी की बात करें या फिर सेक्टर्स की सभी जगह टूटी – फूटी सड़कें गहरे गड्ढों के साथ देखने को मिल जाएंगी। जनता सड़कों की दशा सुधारने के लिए शिकायत तो करती है लेकिन शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होती है। एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है।

जिले की बहुत सी सड़कों पर तो स्ट्रीट लाइट भी नहीं हैं। औद्योगिक क्षेत्र में गहरे गड्ढे सड़क के बीचों – बीच बने हुए हैं जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

बच के चलना रे बाबा, गहरे गड्ढो में ना गिर जाना

अभी – अभी मानसून वापस गया है लेकिन इस मानसून के मौसम ने भी जिले की सड़कों की हालत बयां की है। बरसात अच्छे से होती भी नहीं थी कि सड़कों पर गहरे गड्ढे बन जाया करते थे। हार्डवेयर से प्याली चौक तक सड़क का इस कदर बुरा हाल है कि कार और मोटरसाइकिल तो छोड़िये ट्रक चालक भी एक बार वाहन निकालने से पहले सोचता है।

सड़कों की हालत इतनी बुरी हो रखी है कि रोड़ियां तक निकलकर बाहर आ गई है। हार्डवेयर से प्याली चौक की तरफ जाने वाली सड़क शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यह सड़क शहर की प्रमुख डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, एयरफोर्स रोड और सारन को जोड़ती है, जहां लाखों लोगों की आबादी रहती है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस सड़क से रोजाना लाखों लोग आते जाते हैं।

जिले में सड़कों पार स्ट्रीट लाइट भी खराब होने के कारण रात को अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गड्ढे वाली सड़कों से निकल कर अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago