Categories: HealthPress Release

प्लाज्मा डोनेशन के लिए फरीदाबाद के कालीबाड़ी मंदिर में चलाया गया जागरूक अभियान

सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जागरुकता अभियान में समाज का सहयोग किया जाएगा। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार एवं कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने प्लाजमा डोनेशन जागरूकता बैनर का अनावरण किया।

सचिव विकास कुमार ने बताया कि कालीबाड़ी मंदिर सेक्टर 16 के द्वारा लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को भोजन मुहैया कराया गया था। जिसके लिए जिले की तरफ से संस्थान को सम्मानित भी किया जा चुका है, इसी कड़ी में मैं व्यक्तिगत रूप से समाज से अपील करता हूं कि प्लाज्मा जागरूकता अभियान में समाज को जोड़कर ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा दान करवाने का अभियान चलाया जाए। जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सके।

प्लाज्मा डोनेशन के लिए फरीदाबाद के कालीबाड़ी मंदिर में चलाया गया जागरूक अभियान

कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जो लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं वह दूसरे कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा दान अवश्य करें। इससे न केवल हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं बल्कि कोरोना महामारी को खत्म करने में भी अपना बड़ा योगदान दे सकते हैं। शहर के अन्य सामाजिक संगठनों से अपील करता हूं कि लोगों को जागरूक कर इस कार्य को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। 98919-02000 जिला प्रशासन के द्वारा एक मिस कॉल नंबर भी प्रेषित किया गया है। मिस कॉल देने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से उससे संपर्क कर प्लाजमा डोनेशन की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

अचिंत कुमार पंडित ने बताया कि समाज की तरफ से जिला प्रशासन का भरपूर तरीके से सहयोग किया जाएगा। संस्था के द्वारा लोगों को जागरूक कर डोनेशन कराने का कार्य भी किया जाएगा। संस्था के महासचिव स्वपन कुमार बोस एवं अभिजीत गांगुली ने बताया कि संस्था के द्वारा दुर्गा पूजा में इस बार थीम भी प्लाज्मा जागरूकता अभियान पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। पंडाल में आने वाले हर एक व्यक्ति को पंपलेट देकर लोगों को भी अवेयर करने के लिए आग्रह किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जिला रेड क्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार, कोऑर्डिनेटर विमल खण्डेलवाल, कालीबाड़ी मंदिर के महासचिव स्वप्न कुमार घोष, अभिजीत गांगुली, अचिंत कुमार पंडित, जी.सी. मुखर्जी, महिला समिति की सदस्य बरनाली विस्वास, तनु देव सरकार, तुली बेरा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago