Categories: Crime

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने फरीदाबाद की जनता को दुश्चरित्र रखने वाले नेताओ से सावधान रहने के दिये निर्देश

फरीदाबाद: कार्यालय पुलिस आयुक्त में आयोजित जिले के गणमान्य व्यक्तियों की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि फरीदाबाद की जनता से अपील है कि वह आपराधिक प्रवृति के लोगों की न तो जमानत दें और न ही उनको अपना नेता बनाएँ, क्योंकि इससे वे अपनी आपराधिक प्रवृति को बदलने की बजाए समाज में केवल अपनी छवि सुधारकर इसकी आड़ में सफाई से अपराध करने का अपना रास्ता साफ करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन चाहता है कि फरीदाबाद की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि भय या लालच में कोई कार्य न करें।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने फरीदाबाद की जनता को दुश्चरित्र रखने वाले नेताओ से सावधान रहने के दिये निर्देश

कई बार शीघ्र पैसा कमाने के लालच या पैसा गवाँ देने के भय के कारण फोन कॉल के माध्यम से किसी अनजान और आपराधिक व्यक्ति की बातों पर विश्वास करके लोग अपने फोन पर आया ओ॰टी॰पी॰, पिन या अकाउंट डिटेल बता देते हैं और अपना सारा कमाया हुआ धन खो देते हैं। अतः साइबर अपराध से बचने के लिए किसी के साथ अपना ओ॰टी॰पी॰, पिन या अकाउंट डिटेल साझा न करें।

अपराध को मूल रूप से समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि किशोर बालक-बालिकाओं के सद्चरित्र निर्माण पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि इस आयु के बच्चे शीघ्रभेद्य होते हैं और इनको अच्छाई या बुराई के किसी भी रास्ते पर आसानी से ले जाया जा सकता है। सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे माता-पिता या अध्यापकों के पूर्ण रूप से निकट संपर्क में रहे और अपने मन के सभी भावों को साझा करें। किशोरों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उन्हें सद्मार्ग पर ले जाया जाए और समाज को एक उत्तम नागरिक प्रदान किया जाए।

युवावस्था में सामाजिक बुराई का रास्ता आकर्षक लगता है और बच्चे आसानी से नशा, व्यसन या अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। इस आयु के बच्चों को पैसे कमाने के शॉर्टकट का लालच देकर साइबर क्राइम में भी धकेला जा रहा है। अतः बच्चों के प्रति सतर्कता बरतनी जरूरी है। बच्चे आजकल चैट के माध्यम से गलत व्यक्तियों के संपर्क में आ जाते हैं। हमारे द्वारा भी ‘टीनेज पुलिस‘ नाम से किशोरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत उनके मन की बात जानकर उन्हें उत्तम चरित्र का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

यदि समाज में एक भी अपराध प्रवृति का व्यक्ति पैदा होता है, तो उसको सुधारने के लिए समाज और सरकार के कितना समय व संसाधन खर्च होते है। इसके अतिरिक्त वह चाहते हैं कि बिना सरकार से कोई अतिरिक्त बजट लिए फरीदाबाद को सुरक्षित किया जाए जिसके लिए फरीदाबाद की जनता पुलिस का भरपूर सहयोग करे।

चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपने घर, दूकान व कार्यालयों में कैमरे लगवाएँ तथा अपने ऐरिया की सुरक्षा के लिए गार्ड रखें| यह सुरक्षा का एक उत्तम उपाय है। आपसी झगड़ों से बचने के लिए एक अच्छे पड़ौसी बने और किसी बात पर कोई मनमुटाव हो तो आपसी बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाकर मुकदमे रूपी केंसर और कचहेरी की कचकच से बचें। यदि अच्छे व्यक्ति समाज में सक्रिय नहीं रहेंगे तो बदमाश सक्रिय हो जाएँगे। अपने आपको इस काबिल बनाएं कि कुछ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा सकें।

संगोष्ठी में उपस्थित कुछ लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का भी जिक्र किया, जिन्हें नोट कर लिया गया और दूर करने का भी आश्वासन भी दिया गया। सभी ने बीट सिस्टम की प्रशंसा की और कहा कि जैसे फैमली डॉक्टर होता है, उसी प्रकार उन्हें इस सिस्टम से एक फैमली पुलिस वाला मिल गया है, जिसके माध्यम से पुलिस से जुड़े जनता के छोटे-मोटे काम आसानी से हो रहे हैं, अन्यथा पुलिस से सम्बंधित कोई छोटा-सा भी कार्य होने पर किसी पुलिस के जानकार को ढूँढना पड़ता था। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी भरोसा दिलाया कि वे पुलिस की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस प्रकार पुलिस पब्लिक एकता के इस कार्यक्रम में जनता के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago