अँधेरी रात में दिया लिए हाथ में घूमने को तैयार हैं फरीदाबाद वासी, नहीं जल रही स्ट्रीट लाइटें

शहर में जुमलों की फेहरिस्त में इजाफा हुआ है। फरीदाबाद की हर सड़क पर गनगन चुम्भी लाइटें लगी हुई हैं। अब सवाल है इन लाइटों के पीछे छिपे कटु सत्य का। यह सभी लाइटें प्रशासन के कार्यकाल की तरह हैं कभी जलती हैं कभी घुप्प सन्नाटा।

फरीदाबाद की बाईपास रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़क है बात की जाए इस सड़क पर जलने वाली बत्तियों की तो वह जर्जर अवस्था में मौजूद हैं। सड़क पर मौजूद यह स्ट्रीट लाइटें अँधेरे की चादर ओढे बैठी हैं।

अँधेरी रात में दिया लिए हाथ में घूमने को तैयार हैं फरीदाबाद वासी, नहीं जल रही स्ट्रीट लाइटें

रात के समय पर जब पूरी सड़क अंधकार से सराबोर रहती है तो यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया था उसका कारण क्या है यह बात किसी से छुपी नहीं है।

न बत्ती, न सड़क बस अंधकार और जुमलों की सरकार। कब और कैसे रुकेंगे हादसे? प्रशासन पर सवाल दागने पर 4 नए जुमले सामने आ जाते हैं। बिलकुल वैसे ही जैसे सड़कों पर लगी यह बत्तियां हैं, जो बस खड़ी हैं पर जलती नहीं हैं।

आपको बता दूँ कि यह फरीदाबाद के माथे पर लगा स्मार्ट सिटी का तमगा इस तरीके के विकास के मुँह पर एक जोरदार तमाचा हैं। सड़क पर लगी यह सभी स्ट्रीट लाइटें कब जलेंगी? जब शहर में एक्सीडेंट दुर्घटना बढ़ेंगी क्या तभी यह बत्तियां जल पाएंगी? कब जागेगा प्रशासन? कब लौटेगी रौशनी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago