यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं कैरी मिनाती, स्थापित किया नया रिकॉर्ड

सुपरस्टार यूट्यूबर कैरी मिनाती ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 25 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ अजय नागर देश के सबसे चर्चित यूट्यूबर बन गए हैं। कैरी पूरे देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर बन चुके हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद से कैरी ने अपने चैनल की शुरुआत की थी और आज पूरे देश में शीर्ष स्थान पर पहुँच गए हैं। अजय ने अपने चैनल की शुरुआत गेमिंग करते हुए की थी। उनके ज़हन में रोस्ट करने का आईडिया चैनल को बनाने के बाद आया और फिर कैरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं कैरी मिनाती, स्थापित किया नया रिकॉर्ड

अपने चैनल के माध्यम से अजय ने काफी पैसा कमा लिया है। अपने कमाए पैसों के दम पर उन्होंने आलिशान गाड़ियां भी खरीदी हैं। जिले में मौजूब कैरी का घर भी काफी आलिशान है। आए दिन उनके घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अजय ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत महज़ 15 साल की उम्र में की थी। आज कैरी 20 साल की उम्र में पूरे दम ख़म के साथ खुद को स्थापित कर चुके हैं। अजय के यूट्यूब में 2 चैनल हैं जिनमे से एक गेमिंग चैनल है और एक चैनल पर वो रोस्ट वीडियोस बनाते हैं।

अजय की हर वीडियो पर मिलियंस की तादाद में व्यूज जाते हैं। अजय प्रति माह 3 से 4 हज़ार डॉलर की कमाई करते हैं। वो भारत के सर्वश्रेष्ठ यूट्यूबर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों अजय काफी सुर्ख़ियों में रहे थे।

उनके ख़बरों में बने रहने का कारण था उनका मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के साथ नाम जुड़ना। कैरी के शो में जाने की ख़बरों से बाजार गर्म था लोगों के बढ़ते उत्साह को देख अजय ने अटकलों पर विराम लगाया और शो में जाने की ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया।

अजय युवाओं के बीच में काफी पॉपुलर हैं। सब उन्हें काफी पसंद करते हैं। अजय से जुडी हर छोटी से बड़ी जानकारी और न्यूज़ हर किसी को काफी उत्साहित कर देती है। ऐसे में यह खबर उनके फैंस को काफी खुश कर देगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago