Categories: CrimeHealth

संजय कॉलोनी में अवैध रूप से गर्भपात मामले में महिला डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा

समाज में भले ही लड़का और लड़की को समान दर्जा तो दे दिया गया है। लेकिन यही दर्जा अधिकांश घरों में अभी भी भेदभाव का कारण बना हुआ है। इसका कारण यही है कि अभी भी अधिकांश परिवार लड़की की नहीं बल्कि लड़के की चाह रखता है।

वही गर्भ में अगर लड़का नहीं लड़की आ जाए और अल्ट्रासाउंड के दौरान तस्वीरों में लड़की की तस्वीर झलक दिखने लगे तो यह बातें परिजनों को खटकने लगती है, और तुरंत वो इसका दूसरा रास्ता यानी गर्भपात चुनने लगते हैं।

संजय कॉलोनी में अवैध रूप से गर्भपात मामले में महिला डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा

परंतु गर्भपात कराना कानूनन जुर्म है, और इसके लिए कई सख्त और नियम भी बनाए जा चुके हैं, लेकिन बावजूद कुछ झोलाछाप डॉक्टर व अन्य डॉक्टर पैसों के लालच में आकर अभी भी गर्भपात जैसे गैरकानूनी कार्य को करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।

इसका ताजा उदाहरण संजय कॉलोनी के घर में चल रहे अवैध रूप से गर्भपात को देखकर लगाया जा सकता है कि बेखौफ डॉक्टर बिना किसी डर के गर्भपात जैसे गैर कानूनी कार्य को करने में जरा भी हिचकते नहीं है।

दरसअल, पिछले कई दिनों से पलवल स्वास्थ्य विभाग को बल्लभगढ़ अस्पतालों में अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में जब कोई पुख्ता सबूत ना होने के चलते स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठी थी।

लेकिन वही स्वास्थ्य विभाग की समझदारी के साथ संजय कॉलोनी के अस्पताल चल रहे अवैध रूप गर्भपात मामले में डॉक्टर और अस्पताल का भंडाफोड़ दिया है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय कॉलोनी में चल रहे एक घर में अस्पताल में नकली ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा और कथित डॉक्टर से गर्भपात कराने के लिए 7 हजार में सौदा तय हो गया।

जिसके बाद कथित डॉक्टर ने महिला को दूसरे दिन अस्पताल बुलाया और महिला से 7 हजार ले लिए और उसकी गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने लगी।

जैसे ही डॉक्टर ने गर्भपात की प्रक्रिया शुरू की स्वास्थ विभाग की टीम ने फौरन मौके पर जाकर कथित महिला डॉक्टर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से गर्भपात की दवाइयां भी बरामद कर ली स्वास्थ्य विभाग ने लिखित शिकायत देकर कथित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी है।

deepika gaur

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago