Categories: Crime

चार थानों की पुलिस कर रही थी जिसका इंतज़ार ,ऊंचागांव की क्राइम ब्रांच ने किया उसका काम तमाम

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊचागांव ने चार शातिर चोरों को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर चोरी की धारा के तहत दर्ज 7 विभिन्न मुकदमों में गिरफतार किया है।

चार थानों की पुलिस कर रही थी जिसका इंतज़ार ,ऊंचागांव की क्राइम ब्रांच ने किया उसका काम तमाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरीश, मुरारी, कुन्दन व हनीफ का नाम शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के विभिन्न मामलों के तहत चार मोटरसाइकिल व 5500 रूपये नगद बरामद किए गए।

आरोपी हरीश उर्फ सोनू पुत्र कैलाश कोटा, राजस्थान का रहने वाला है जो फिलहाल अजरौंदा, फरीदाबाद में रह रहा था। आरोपी मुरारी उर्फ रोहन पुत्र रामाकान्त ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी कुन्दन पुत्र अजय सिंह व हनीफ पुत्र खुर्शीद दोनों पलवल के रहने वाले हैं।

आरोपियों पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों मे चोरी के 7 मुकदमें दर्ज हैं जिसमें से 2 थाना सैन्ट्रल, 2 थाना सारन, 1 सिटी बल्लबगढ़, 1 थाना डबुआ, और 1 सेक्टर 7 शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि सभी आरोपी नशा करने के आदि हैं तथा नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी की वारदातों को अन्जाम देते थे।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago