HomeIndiaजन्म लेते ही बच्ची को मिला नायाब तोहफा, जिंदगी भर इंडिगो फ्लाइट...

जन्म लेते ही बच्ची को मिला नायाब तोहफा, जिंदगी भर इंडिगो फ्लाइट में करेगी मुफ्त सफर

Published on

बादलों के बीच होकर सफर करना शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे पसंद ना हो। बादलों के बीच सफर का अर्थ यहां पर है हवाई यात्रा। हवाई यात्रा यातायात के साधनों में सबसे पसंदीदा और उत्तम साधन माना जाता है क्योंकि यह कुछ घंटों में ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा देता है। हां, वह बात अलग है कि इसकी जो लागत है वो अन्य यातायात के साधनों के मुकाबले काफी महंगी होती है। वही इसकी लागत महंगी होने के कारण कई लोग हवाई यात्रा का सफर सोचने के बाद भी अपनी जेब देखकर इस यात्रा को चाहते हुए भी नहीं तय कर पाते हैं।

जन्म लेते ही बच्ची को मिला नायाब तोहफा, जिंदगी भर इंडिगो फ्लाइट में करेगी मुफ्त सफर

पर हम आपको एक बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने जन्म लेते ही हवाई यात्रा में सफर करने के लिए अपना नाम पहले ही दर्ज करवा लिया है, वह भी मुफ्त में। मतलब हम जिस बच्ची के बारे में आपको बता रहे हैं वह बच्चा जिंदगी भर मुफ्त में हवाई यात्रा कर सकता है। उसे यह अफसर इस खास वजह से प्राप्त हुआ है तो चलिए जानते हैं, उसकी वो खास वजह।

जन्म लेते ही बच्ची को मिला नायाब तोहफा, जिंदगी भर इंडिगो फ्लाइट में करेगी मुफ्त सफर

दरअसल, इस बच्ची का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इसके बाद इंडिगो ने बच्चे की जिंदगीभर के फ्री फ्लाइट टिकट का ऐलान कर दिया।
दरअसल बुधवार शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा गया।

जन्म लेते ही बच्ची को मिला नायाब तोहफा, जिंदगी भर इंडिगो फ्लाइट में करेगी मुफ्त सफर

डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान भी था फ्लाइट का सामान्य संचालन

बयान में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। वहीं डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान फ्लाइट का संचालन सामान्य था। वहीं फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हुई तो बच्चे का ऐयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। बयान के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this