आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, जानिये क्या लगाए आरोप

भारत में पिछले कुछ वर्षों से जैसे – जैसे सर्दी का मौसम नज़दीक आने लगता है, ठीक वैसे ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगता है। प्रदूषण के पीछे सबसे बड़ा कारण पराली जलाने का कहा जाता है। इस मुद्दे को लेकर राजीनीति शुरू हो जाती है। अब आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के कारण दिल्ली एक बार फिर से गैस चैंबर बनेगी। दरअसल, पंजाब और हरियाणा में किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है।

गत कुछ वर्षों से सर्दी के मौसम में हर साल पराली जलाने के कारण दिल्ली की हवा भयंकर रूप से प्रदूषित हो जाती है। एक्यूआई भी खतरनाक की स्थिति में पहुंच जाता है। पराली जलाने की घटनाओं के बाद एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब की श्रेणी में पहुंच गई है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, जानिये क्या लगाए आरोप

वायु प्रदूषण का मुद्दा हर साल राजनैतिक मुद्दा बन जाता है। ख़बरों के मुताबिक अब, पराली जलाने वाले किसान सैटेलाइट के साथ-साथ जिला प्रशासन की रडार पर भी आ गए हैं। सैटेलाइट से आए फोटो के आधार पर जिला प्रशासन ने 250 किसानों को चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। इसके अनुसार पराली जलाने वाले किसानों की सूचना सरकार को नहीं देने वाले सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़े – बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के अनुसार सर्दी में कोरोना के मामले भी बढ़ने की आशंका जताई जा जा रही है। पराली जलाने के मामलों की बात करें तो बीते साल पराली जलाने के आरोप में पलवल में 47 किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे और करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया था। पराली जलाने वालों की सूचना न देने वाले दो सरपंचों को भी सस्पेंड भी किया गया था।

पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एसडीओ पलवल के मुताबिक, एनजीटी ने पराली जलाना अवैध घोषित किया हुआ है। इसे जलाने पर प्रति हेक्टेयर 2500 रुपये का चालान किया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर माह में 120 चालान कर दो लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। पराली जलाने के 47 मुकदमे दर्ज कर दो सरपंचों को निलंबित भी किया गया था।

Om Sethi

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago