गैंगस्टर पपला गुर्जर पर रोहित सरदाना हरियाणवी सिंगर लिखता था रागनी

गैंगस्टर पपला गुर्जर पर रोहित सरदाना हरियाणवी सिंगर लिखता था रागनी ,,वैसे तो देश को हरियाणा राज्य ने कई महान और दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और नेता सौपें पर हैं। जिन्होंने न सिर्फ राज्य बल्कि देश का नाम भी कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिखाया है। वही इस सुंदर छवि को खराब करने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है। इसी राज्य से एक बदमाश और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विक्रम उर्फ पपला गुर्जर भी निकला है।

क्रिमिनल के खिलाफ पिछले साल गुणगान करते हुए रोहित सरदाना की लिखी गई एक हरियाणवी रागनी वायरल हुई थी। इस रागिनी के बाद से ही पुलिस का संदेह गहरा होने लगा कि रोहित ने ही पपला को अपने पास शरण दी हुई है।

गैंगस्टर पपला गुर्जर पर रोहित सरदाना हरियाणवी सिंगर लिखता था रागनी

क्राइम ब्रांच की सभी टीमों ने एक साथ गांव प्रह्लादपुर में छापेमारी कर दी। तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। बाद में राजस्थान पुलिस ने दो दिन तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ा।

इसी कड़ी में अब रागनी लेखक रोहित सरदाना को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस ने पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें मुखबिर से रोहित के पास पिस्टल होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच पपला गुर्जर के बारे में पूछताछ के लिए उसे अदालत से रिमांड पर लेगी।

गौरतलब, हरियाणा के गांव खैरौली निवासी विक्रम उर्फ पपला गुर्जर हरियाणा व राजस्थान का मोस्टवांटेड है। हरियाणा व राजस्थान पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। हत्या, रंगदारी जैसे मामलों में नामजद पपला कई साल से पुलिस से छिपता फिर रहा है। 5 सितंबर 2019 को राजस्थान अलवर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बहरोड़ थाने में रखा था।

हालांकि तब अलवर पुलिस अनभिज्ञ थी कि पकड़ा गया युवक गैंगस्टर पपला है। पपला के साथियों ने एके-47 राइफल सहित अन्य हथियारों से बहरोड़ थाने पर धावा बोल दिया और उसे हवालात से छुड़ाकर ले गए। इसके बाद से पपला राजस्थान और हरियाणा पुलिस के आंख की किरकिरी बन गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की पुलिस दिन-रात एक किए हुए है, मगर उसका कोई सुराग नहीं है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago