Home800 करोड़ रूपए जुटाएगा नगर निगम, नीलाम करेगा ये प्रॉपर्टी

800 करोड़ रूपए जुटाएगा नगर निगम, नीलाम करेगा ये प्रॉपर्टी

Published on

नगर निगम फरीदाबाद अपनी प्रॉपर्टी नीलाम कर जिले को खूबसूरत बनाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के अधिकारीयों के मुताबिक प्रॉपर्टी नीलाम कर करीब 800 करोड़ रूपए एकत्र होंगें। ख़बरों के मुताबिक कई प्रॉपर्टी के दाम तो पहले से तय थे और कई प्रॉपर्टी के अब तय किये गए हैं। गत दिनों पहले भी नगर निगम करीब 700 करोड़ रुपये की प्रापर्टी नीलाम कर शहर की दशा संवारेगा ऐसी खबर आई थी।

नगर निगम अब जो नीलामी कर रहा है उसके अनुसार, निगम पहले चरण में एनआईटी तिकोना पार्क, सेक्टर 23 तथा 52 में स्थित दुकानों और वाणिज्य प्लाटों को नीलाम करेगा।

800 करोड़ रूपए जुटाएगा नगर निगम, नीलाम करेगा ये प्रॉपर्टी

नगर निगम फरीदाबाद की ओर से पहले कहा गया था कि नीलामी के बजट से शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा। जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं हैं, वहां लाइन पड़ेगी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर फोकस होगा। रेनीवेल योजना पर भी निगम बड़ा बजट खर्च करेगा, ताकि पेयजल किल्लत दूर हो सके। जलभराव की समस्या दूर करने को पानी निकासी पर जोर होगा।

नगर निगम की एनआईटी 3 में भी प्रॉपर्टी है। मंडल आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में प्रापर्टी नीलाम कर विकास कार्य कराने की निगम ने तैयारी की है। अभी पहले चरण में एनआइटी तिकोना पार्क मार्केट, सेक्टर-23 तथा 52 में निगम की कई दुकानें हैं, तो कई जगह वाणिज्यिक प्लाट भी हैं।

800 करोड़ रूपए जुटाएगा नगर निगम, नीलाम करेगा ये प्रॉपर्टी

निगम फरीदाबाद की ख़बरों के मुताबिक, एनआइटी के अलावा, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तथा बड़खल में भी नगर निगम की कई साइट हैं। इनकी नीलामी कर नगर निगम को करोड़ों का राजस्व मिलेगा। शहर के विकास की सोचना अच्छा है, लेकिन प्रापर्टी नीलाम नहीं होनी चाहिए। कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए था, जिससे निगम की नियमित आय बढ़े।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this