Good News:12000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार, हरियाणा में आ गयी ये बड़ी कंपनी

हरियाणा सरकार ने एक ऑनलाइन विपणन कंपनी को मानेसर पातली हाजीपुर में एशिया का सबसे बड़ा आपूर्ति केंद्र बनाने की मंजूरी दी है। दावा ये किया जा रहा है कि इससे हरियाणा के 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। आपको बता दें कि सरकार द्वारा जिस बड़े प्रोजेक्ट पर मौहर लगायी है वो मिलेनियम सिटी का औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में बनेगा। फ़िलहाल, फ्लिपकार्ट नाम की बड़ी कंपनी का नाम सामने आया है जो युवाओं को रोज़गार प्रदान करेगी।

Good News:12000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार, हरियाणा में आ गयी ये बड़ी कंपनी
Punjab, Apr 09 (ANI): Haryana chief minister Manohar Lal Khattar speaks during a press conference, in Chandigarh on Thursday. (ANI Photo)

बताया यह भी जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र मानेसर का रूप बदल होने वाला है क्यूंकि फैक्ट्रियों के लिए जाना जाने वाला मानेसर अब वेयरहाउस हब बनेगा। सरकार का मानना है कि, आपूर्ति केंद्र बनने से यहां रोजगार के नए अवसर उत्पनन होंगे। प्रदेश सरकार यह भी घोषणा कर चुकी है कि इन कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को ही रोजगार दिए जाएंगे जिसमे फ्लिपकार्ट का बड़ा योगदान रहेगा।

140 एकड़ जमीन की मंजूरी
हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने बुधवार को एचएसआईआईडीसी के चेयरमैन और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की मौजूदगी में कार्यकारी अधिकार प्राप्त समिति ने इसको अपनी मंजूरी दी। साथ ही इस बात की भी घोषणा की गयी कि इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 2022 में चालू होगा और इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 3500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की संभावना है।

युवाओं को प्रदान होगा प्रशिक्षण
युवाओं को रोज़गार के साथ ही प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा जिससे वो काम की बारीकियों को ठीक तरीके से समझ सकेंगे जिससे उनमें अपने कार्य को करने की निपुणता आएगी। सभी कंपनियां अपने कर्मियों के लिए कौशल विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति व वितरण की बारीकियों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन मानेसर के अध्यक्ष, पवन यादव का कहना है कि प्रदेश की उन्नति और युवाओं की प्रगति के लिए वेयरहाउस और लॉजिस्टिक भी जरूरी है। साथ ही मानेसर में पर्याप्त ज़मीन के साथ सभी ज़रूरी साधन भी उपलब्ध हैं। मानेसर में औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक वेयरहाउस हब एचएसआईआईडीसी ने बनाया है। इतना ही नहीं, इसमें से 140 एकड़ जमीन ऑनलाइन कंपनी ने ली है जो गुरुग्राम के लिए बेहद ख़ुशी की बात है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago