बिग बॉस शो से चर्चित हुई सना खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो नाम है जो अपनी एक्टिंग एंड डांस के हुनर के लिए मशहूर है। सना खान एक मॉडल, डांसर और अभिनेत्री ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। 1988 में मुंबई में जन्मी सना ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की थी। सना के बॉलीवुड करियर की शुरुवात चर्चित शो बिग बॉस से हुई क्यूंकि इसी शो के बाद सना का नाम उनकी और उनके काम की पहचान बना।

सना ने हाल ही में अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक बड़ी खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये शेयर है। सना ने बताया कि वो अब इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर लोगों की मानवता की सेवा करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी। सना ने बेहद इमोशनल और भाव-विभोर कर देने वाला पोस्ट शेयर करते हुए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो बहुत ख़ुशनसीब है कि उनको बॉलीवुड से इतनी पहचान और फैंस का इतना प्यार मिला। पोस्ट के अंत में सना लिखती हैं कि अब इंडस्ट्री के किसी काम के लिए उनको दावत ना दी जाए।
सना से पहले सना खान से पहले ‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने ने भी ऐसी ही वजह के चलते बॉलीवुड का अपना सफर खत्म किया है। और अब सना के अलविदा से बॉलीवुड सन्न है। सना ने कहा मैं आज ये एलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…