टोल टैक्स बूथों पर नियुक्त कर्मचारी वाहनों का चालान काट पूरा करेंगे हरियाणा रोडवेज का घाटा

सेक्टर 16 के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद के सर्किट हाउस में पलवल जिला के रोडवेज में आरटीओ विभाग के अधिकारियों संग एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोडवेज के घाटे को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा योजना भी बनाई गई।

अधिकारियों सहित बल्लभगढ़ विधायक व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। इस बैठक में फरीदाबाद में पलवल जिले के रोडवेज महाप्रबंधक और ट्रैफिक मैनेजर भी मौजूद रहे।

टोल टैक्स बूथों पर नियुक्त कर्मचारी वाहनों का चालान काट पूरा करेंगे हरियाणा रोडवेज का घाटा

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से सवारियां लादकर ले जा रहे वाहनों पर नकेल कसना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लेकिन बावजूद इसके वाहन चालकों में इसका कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि संक्रमण के चलते हरियाणा रोडवेज घाटे में जा रही है तो इसके लिए भी सरकार ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज और आरटीओ विभाग के कर्मचारी अब टोल टैक्स बूथों पर नियुक्त किए जाएंगे जो अवैध रूप से सवारी लादकर ले जा रहे हैं वाहनों का चालान काटगे।

वही बल्लभगढ़ फरीदाबाद के विकास कार्यों को लेकर बात करने हेतु हरियाणा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों संग भी मंत्री मूल शर्मा ने एक बैठक आयोजित करें जहां मंत्री ने कहा कि बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों को मरम्मत व साफ सफाई की जरूरत है।

जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने कहा कि सेक्टर में सीवर लाइन दुरुस्त न होने के चलते व सड़कों की हालत जर्जर होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि सभी अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी जागरूक हो और उक्त सभी समस्याओं का निवारण कर आमजन को राहत देने में अपना पूर्ण सहयोग करें।

वही मंत्री मूलचंद शर्मा ने उक्त सभी समस्याओं के बारे में अधिकारियों से रूबरू कराते हुए कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को ठीक करवाया जाए। इसके अलवा उन्होंने बताया कि सेक्टरों के अंतर्गत आने वाले निवासियों को पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago