Categories: Politics

अपने ही पोते के खिलाफ बोले ओम प्रकाश चौटाला, भाजपा को बताया ठगों का गिरोह

आज देश महासचिव अशोक जी के आवास पर पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कृषि अध्यादेश पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया किसानों के हित के नाम पर कृषि अध्यादेश वास्तव में किसानों के अहित का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ठगों का गिरोह है जो केवल अपने ही देश को लूटने का काम कर रहे हैं। इनको लोगों से कोई प्यार नहीं है। भाजपा के राज में किसान, मजदूर, कारखानेदार, कमेरा वर्ग सबका बुरा हाल हो गया है।

अपने ही पोते के खिलाफ बोले ओम प्रकाश चौटाला, भाजपा को बताया ठगों का गिरोह

तीन कृषि कानूनों पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि इन कानूनों ने तो पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है, अगर किसान खुशहाल हैं तो देश मालामााल है और अगर किसान तंग है

तो पूरा देश तंग है और दुखी है। उन्होंने कहा अगर वास्तव में यह कृषि अध्यादेश किसानों के लिए हितकारी होता तो सैकड़ों किसानों को आज सड़कों पर उतर अपने अधिकार के लिए इस तरह सरकार का विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।

जजपा नेताओं पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चौधरी देवीलाल को दादा मानते थे वे अब गौतम को दादा कहते हैं और गौतम भी उनको छोड़कर चले गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान राजा राम माजरा, हलका प्रधान अनिल क्योड़क, शशि भूषण वालिया, महावीर पट्टी अफगान, ओम प्रकाश ढांडा, रणबीर फौजी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago