Categories: Government

अनाज मंडी में खरीफ की फसलों की खरीद शुरू,जानिए क्या है हिदायते

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि स्थानीय अनाज मण्डी में खरीफ फसल खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड तथा सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे किसानों और आढतियो के बीच तालमेल बनाकर फसल खरीद बेहतर तरीके से करें।

अनाज मंडी में खरीफ की फसलों की खरीद शुरू,जानिए क्या है हिदायते

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में कपास, धान व बाजरा की खरीद की जा रही है। धान की पी.आर. किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से और बाजरा की खरीद 2150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अब तक लगभग 42 हजार 954 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है।

कपास की 10 हजार 455 क्विंटल और बाजरा की 6 हजार 24 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान व बाजरा की खरीद एस.एच.डब्लू.सी. तथा हैफेड द्वारा सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है। स्थानीय कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की अब तक 40 हजार 244 क्विंटल, सरबती किस्म की 1133 क्विंटल, पी.आर. किस्म 1577 क्विंटल खरीद अब तक की गई है। इसी प्रकार बाजरा की 6 हजार 24 क्विंटल और कपास की 10 हजार 455 क्विंटल खरीद अब तक किसानों से की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago