Categories: Entertainment

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म के साथ खुलेंगे के सिनेमा हॉल

वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच कछुए की चाल की तरह सभी क्षेत्रों में धीरे-धीरे रियायतें दी जा रही हैं। इनमें अब स्कूल से लेकर सिनेमा हॉल तक को भी शामिल कर लिया गया है।

दरअसल, कोविड-19 के चलते अधिकांश भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था यही कारण है कि महीनों बाद भी सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत अभी तक नहीं मिल पाई थी।

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म के साथ खुलेंगे के सिनेमा हॉल

परंतु कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों के कई सिनेमाघरों में अब अगले सप्ताह से दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों को खोलने का मन बना लिया है।

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट मूवीज को एक बार फिर पर्दे पर दिखाया जाएगा

फिल्म वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि शहर और जिले के कम से कम 14-15 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर राजपूत की 2015 की हिट फिल्म ‘केदारनाथ’ दिखाएंगे। वहीं, उनकी दूसरी फिल्मों

‘सोनचिड़िया’(2019), ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) और ‘छिछोरे’ (2019) को भी राज्य में फिर से रिलीज किया जा सकता है।

एसएसआर सिनेमाज प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक सतदीप साहा ने कहा, ‘‘हम सुशांत की ऐसी फिल्म दिखाना चाहते हैं जिसमें अच्छी सामग्री हो। चूंकि, त्योहारी सीजन में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है

इसलिए हमने ऐसी फिल्में दिखाने का फैसला किया जो हाल में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। हमें यह भी पता है कि सुशांत हर जगह चर्चा में हैं।’’साहा ने कहा, ‘‘इन दोनों बातों ने हमें विश्वास दिलाया कि सात महीने के बाद खुल रहे सिनेमाघरों के लिए केदारनाथ सही रिलीज होगी।’

उल्लेखनीय है कि बीते 14 जून को पवित्र रिश्ता सीरियल से अपने आप को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने वाले महा कलाकार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी,

हालांकि उनके इस कदम को अधिकांश लोगों ने आत्महत्या ना बोल कर हत्या भी बताया था। जिस पर उनके तमाम फैंस ने सीबीआई जांच की मांग की थी। भले ही सुशांत सिंह राजपूत को हमारे बीच से गए महीनों गुजर चुके हैं, लेकिन वह इन महीनों में एक पल के लिए भी अपने फैंस से दूर नहीं हो पाए हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago