Categories: Politics

बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा-जजपा का होगा गठबंधन जानिए क्या होगा चुनाव चिन्ह

3 नवंबर को होने वाले हरियाणा बरोदा उपचुनाव को लेकर गठबंधन सरकार के दलों ने ना सिर्फ उम्मीदवार के नाम बल्कि चुनाव चिह्न की तस्वीर भी स्पष्ट कर दी है। इस बाबत अधिक जानकारी देने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में पहली बार भाजपा जजपा की बैठक आयोजित की गई,

जिसमें उम्मीदवार के नाम सहित गठबंधन के चुनाव चिन्ह पर स्पष्ट टिप्पणी हुई। जहां दोनों पार्टियों के विचार विमर्श के उसके बाद यह ले ले लिया गया कि बरोदा उपचुनाव कमल फूल पर लड़ा जाएगा। वहीं शनिवार को होने वाली भाजपा चुनाव समिति की बैठक से पहले गठबंधन दलों के नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है।

बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा-जजपा का होगा गठबंधन जानिए क्या होगा चुनाव चिन्ह

हरियाणा भवन दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं ने चुनाव व उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि गठबंधन की बैठक हुई है। उम्मीदवार गठबंधन का होगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे व चुनाव चिह्न भारतीय जनता पार्टी का होगा।

गठबंधन मजबूत है और जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे। चुनाव समिति की बैठक के उम्मीदवारों के नाम का पैनल अंतिम मुहर के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।

इस मौके पर दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी कृषि मंत्री जेपी दलाल, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, करनाल से सांसद संजय भाटिया व जननायक जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, डॉक्टर केसी बांगड़, हर्ष कुमार मौजूद रहे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago