Categories: Uncategorized

गुमशुदा बच्चो को परिजनों तक पहुंचा कर, हरियाणा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल ।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की मानव तस्करी निरोधक इकाई द्वारा दो वर्ष से गुमशुदा लडक़े को उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की गई है। यह 10 वर्षीय बच्चा बाल गृृह, झज्जर में रह रहा था। बच्चे द्वारा बताए गए पते और पिता के नाम के आधार पर पुलिस की मानव तस्करी निरोधक इकाई को हरदोई के पास लखीमपुर खीरी में इसके पिता का पता चला।

बच्चे के परिवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बच्चा दिल्ली से गुम हो गया था और उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। राज्य अपराध शाखा द्वारा सीडब्ल्यूसी झज्जर से आदेश प्राप्त करके इस लडक़े को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया सीडब्ल्यूसी झज्जर द्वारा की जा चुकी थी और गोद लेने वाले माता-पिता इस बच्चे को आस्ट्रेलिया लेकर जाना चाहते थे।

गुमशुदा बच्चो को परिजनों तक पहुंचा कर, हरियाणा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल ।

एक अन्य मामले में आशियाना पंचकूला में रह रहे सात महीने से गुमशुदा मंदबुद्धि बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। बच्चे द्वारा बोली जा रही भाषा के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस सहारनपुर से संपर्क साधा गया तो पता चला कि यह बच्चा शेखपुरा से गुमशुदा है।

उसके परिवार से वीडियो कॉलिंग करवाई गई तो उन्होंने इस बच्चे को पहचान लिया व कानूनी प्रक्रिया अपनाकर सीडब्ल्यूसी पंचकूला से आदेश लेकर बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया ।

एक अन्य मामले में तीन दिन से गुमशुदा बच्चे को माता पिता से मिलवाया गया। राजस्थान पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर मिला है। बच्चे से मिली जानकारी पर बहादुरगढ़ रेलवे पुलिस से संपर्क साधा गया तो उसी दौरान लडक़े की मां पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ में अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवाने आई हुई थी। पुलिस ने बीकानेर सीडब्ल्यूसी से आदेश लेकर बच्चे को माता-पिता से मिलवा दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago