शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं नेहा, महीने के अंत में होंगे हाथ पीले

स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। हालहि में अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा कर नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी। रोहन पेशे से सिंगर हैं और वह कई हिट पंजाबी ट्रैक्स को अपनी आवाज से सजा चुके हैं।

नेहा और रोहनप्रीत ने कई बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक दूसरे के साथ स्टोरी डाली है। उनके फैंस भी उन्हें एकसाथ देखकर काफी खुश हैं। जब से नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपनी तस्वीर साझा की है उसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरों से चर्चा का बाज़ार गर्म है।

शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं नेहा, महीने के अंत में होंगे हाथ पीलेशादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं नेहा, महीने के अंत में होंगे हाथ पीले

सोशल मीडिया पर भी आए दिन नेहा और रोहनप्रीत कि शादी को लेकर लोग काफी उत्साहित हो रखे हैं। वहीं नेहा ने भी अपनी शादी से जुड़ी खबरों पर अभी तक न कोई मोहर लगाई थी न ही इसे लेकर मना किया था। हाल फिलहाल एक मशहूर मीडिया पोर्टल द्वारा नेहा की शादी से जुड़ा एक पोस्ट किया गया था।

पोस्ट में लिखा था कि लॉकडाउन के बाद यह भारत मे पहली हाई प्रोफइल शादी होने वाली है। साथ ही साथ पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि महीने के अंत तक नेहा शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आपको बता दें कि इस पोस्ट को नेहा ने न सिर्फ लाइक किया है पर साथ ही साथ उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर इस खबर की पूर्णतः पुष्टि कर दी है।

अपने कमेंट में नेहा ने लिखा कि धन्यवाद विरल!! मैं दुआ कर रही हूँ। अब नेहा की शादी को लेकर सभी उत्साहित हो रखे हैं। अनलॉक के बाद नेहा और रोहनप्रीत की शादी बॉलीवुड की सबसे पहली शादी होगी। आपको बता दें कि नेहा के साथ साथ उनके अजीज दोस्त आदित्य नारायण भी शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

ऐसे में बॉलीवुड में भी पुनः शादी के सीजन का स्वागत किया जा रहा है। अभी तक नेहा की शादी से जुड़ी जानकारियों का ब्यौरा सामने नहीं आया है। ऐसे में गेस्ट लिस्ट और नेहा के मेहमानों की सूची के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं एकत्रित हो पाई है। देखना लाज़मी होगा कि नेहा ओर रोहनप्रीत मुम्बई में ही शादी करेंगे या फिर पंजाब की ज़मीन पर दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ बंधन में बंध जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 week ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 week ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago