माहमारी के दौर में परेशानियों के सामना कर रही हैं रानू मंडल, ऐसे काट रही हैं जिंदगी

कहा जाता है कि लगन और टैलेंट हो तो किस्मत भी कभी न कभी साथ दे ही देती हैं। कुछ ऐसा ही इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल के साथ हुआ। वो एक लाचार महिला थी। जिनकी ताक़त उनकी आवाज बनी। साल 2019 में रानू मंडल की रातों-रात किस्मत बदल गई थी।

रानू का रेलवे प्लेटफॉर्म वाला वीडियो लगभग हर किसी ने देखा होगा, जिसमें वह अपनी मोहक आवाज में लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आ रही थी। जादुई आवाज वाली रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट की रहने वाली हैं।

माहमारी के दौर में परेशानियों के सामना कर रही हैं रानू मंडल, ऐसे काट रही हैं जिंदगी

कई मीडिया रिपोर्ट्स तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि रानू का असली नाम रेनू रे हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि रानू मंडल पहले एक क्लब में गाना गाया करती थी। तब उन्हें लोग रानू बॉबी के नाम से जानते थे। बता दें रानू की ज़िंदगी एक बार फिर अंधकार की ओर चल पड़ी हैं।

खबरों के मुताबिक पता चला हैं कि रानू मंडल अपना नया घर छोड़कर पुराने घर चली गयी हैं। रानू मंडल के पास इस समय कोई काम नही हैं। महामारी के चलते बॉलीवुड में काम न मिलने के कारण रानू मंडल की फाइनेंसियल स्तिथि भी खराब होती जा रही हैं। हालांकि रानू मंडल का वीडियो देखकर हिमेश रेशमिया ने उनसे कई गाने गवाये थे।

रानू ने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और संधू’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके बारे में कई सेलेब्रिटीज के साथ-साथ खुद हिमेश भी ये कह चुके हैं कि रानू को सुपरस्टार बनने से अब कोई नहीं रोक सकता।

गौरतलब है कि रानू मंडल की हेवी मेकअप के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मज़ाक उड़ाया गया था और ट्रोल भी किया गया था। उनके इसी हैवी मेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स भी बनाये थे। रानू मंडल ने इसी इवेंट में रैंप वॉक भी किया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago