फरीदाबाद और गुरुग्राम में 82 से अधिक कोंडो करते हैं जनरेटर से गुज़ारा, बैन से जताई दिक्कत

फरीदाबाद और गुरुग्राम में कई ऐसे रिहायशी इलाके हैं जो डीज़ल वाले जनरेटर के सहारे अपनी बिजली की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। राज्य के बिजली वितरण विभाग ने इसकी जानकारी ईपीसीए ( Environment Pollution Prevention and Control Authority, EPCA ) को एक सर्वे के ज़रिये दी है। इस बात का खुलासा एन.सी.आर में एक्शन प्लान बनने के 4 दिन पहले ही हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि इस एक्शन प्लान के तहत हाई पावर जनरेटर का इस्तेमाल बैन कर दिया जायेगा और केवल इमरजेंसी के समय के लिए ही इसका इस्तेमाल करने की इजाज़त होगी।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में 82 से अधिक कोंडो करते हैं जनरेटर से गुज़ारा, बैन से जताई दिक्कत

हालांकि, स्कूलों और अस्पतालों पर इस एक्शन प्लान से ख़ास असर नहीं पड़ेगा क्यूंकि स्कूलों और अस्पतालों को इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करने की अनुमति है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अधिकारियों ने बताया कि 82 ऐसे कोंडोमिनियंस हैं जहाँ लगभग 2 लाख से अधिक लोग रहते हैं और ये सभी कोंडोमिनियम्स बिजली के लिए जनरेटर पर ही निर्भर हैं क्यूंकि इनके इलाके में सरकार द्वारा बिजली पहुंचाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

साथ ही, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अधिकारियों का ये भी कहना था कि 82 में से 26 कोंडोमिनियम्स गुरग्राम के हैं और फरीदाबाद में 3 कोंडोमिनियम्स हैं जहाँ के लोग बिजली की किल्लत का सामना कर रहे हैं। अगर इन सोसाइटीज़ में जेनसेट 15 अक्टूबर से बैन होता है तो यहां के स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है क्यूंकि इनके पास बिजली के लिए कोई पावर बैक-अप उपलब्ध नहीं है। अच्छा होगा अगर सरकार इस मामले में जल्द ही सोच विचार कर एक ऐसा फैसला ले जो यहाँ रह रहे लोगों के हित में हो और जिससे इनकी इस दिक्कत का उपाय निकाला जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago