‘बाबा का ढाबा’ से लेकर पाकिस्तानी चायवाला तक, सोशल मीडिया ने कैसे बदल दी लोगों की ज़िन्दगी

इंटरनेट की पहुँच और इसकी ताकत से तो आप वाकिफ होंगे। सोशल मीडिया कब और कैसे एक आम इंसान को रात ही रात में फेमस बना दे, इसका अंदाजा कोई भी व्यक्ति नहीं लगा सकता।यह पहला मौका नहीं है, जब सोशल मीडिया ने एक पल में किसी को देशभर में पॉपुलर कर दिया। आज हम ऐसे ही कुछ लोगों की कहानी आपके लिए लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया की बदौलत ज़मीन से उठकर फलक तक पहुँच गए।

'बाबा का ढाबा' से लेकर पाकिस्तानी चायवाला तक, सोशल मीडिया ने कैसे बदल दी लोगों की ज़िन्दगी

बाबा का ढाबा
हाल ही में, एक बुज़ुर्ग दंपत्ति को सोशल मीडिया ने एक ही दिन में ऐसा फेमस किया कि उनकी ज़िन्दगी ही बदल गयी। जो उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा, उतना पैसा एक दिन में उन बुज़ुर्ग दंपत्ति की झोली पड़ गया। और ये सब, मुमकिन हुआ तो सिर्फ सोशल मीडिया की ताकत से। दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटा सा ढाबा चलते हैं कांता दास और उनकी पत्नी बादामी देवी। महामारी के चलते कांता दास एक दिन में ढाबे पर आधा किलो दाल भी नहीं बिकती थी। दर्द उन्होंने वीडियो में बयां किया तो अगले ही दिन सोशल मीडिया ने खुशियों से उनकी झोली भरदी।

इस्लामाबाद का चायवाला अरशद खान
कहानी कुछ ऐसी है कि पाकिस्तानी फोटोग्राफर जियाह ने इस्लामाबाद की सड़कों पर चायवाले यानी अरशद की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर डालीं। जिसमें अरशद अपनी लुक्स और आँखों के रंग की वजह से काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उनकी यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आयी और लोग पहुँच गए अरशद के हाथ की चाय पीने। बस फिर क्या था, लोकप्रियता बढ़ी तो साथ में धन की वर्षा भी होने लगी। अरशद खान ने अब अपना कैफे खोला है और सोशल मीडिया पर फोटो भी डालते रहते हैं।

रातोंरात मशहूर सिंगर बनीं रानू मंडल
रातोंरात, अपनी मधुर आवाज़ के लिए फेमस हुई पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला। पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर खूबसूरती से गीत गाते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। यह महिला कोई और नहीं रानू मंडल थीं। सोशल मीडिया के बदौलत चर्चा में आयी रानू मंडल ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाकर मशहूर हुई रानू मंडल को संगीत निर्माता हिमेश रेशमिया ने गाना रिकॉर्ड करने का मौका दे दिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago