मनोहर लाल खट्टर की भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती, कहा हमारा वर्कर ही हरा देगा

हरियाणा में यूं तो इलेक्शन का समय अभी दूर है, पर सियासत पूरी तरह से गर्मायी हुई है। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गठबंधन सरकार को अपनी लोकप्रियता का गुमान है तो उपचुनाव में सीएम खुद मैदान में आए, मैं (हुड्डा) भी उनके सामने चुनाव लड़ने को तैयार हूं। बस फिर क्या था, इसका जवाब देते हुए खट्टर ने कहा, हुड्डा साहब खुद मैदान में आ जाएं, उन्हें हमारा एक वर्कर ही चुनाव में हरा देगा।

मनोहर लाल खट्टर की भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती, कहा हमारा वर्कर ही हरा देगा

सीएम ने कहा, बरोदा के चुनावी रण में हुड्डा उतरना चाहें तो वे आ सकते हैं, उनका स्वागत करेंगे। इतना ही खट्टर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा-जजपा गठबंधन का सामान्य वर्कर भी हुड्डा के मुकाबले चुनाव में उतरा तो उन्हें हराने के लिए काफी होगा। मनोहर लाल खट्टर यहीं नहीं रुके, उन्होंने वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का उदहारण देते हुए कहा, भाजपा जींद उपचुनाव में यह सफल प्रयोग कर चुकी है।

दरअसल, जींद उपचुनाव में भाजपा टिकट पर डॉ़ कृष्ण मिड्ढा ने चुनाव में सुरजेवाला के दांत खट्टे कर दिए और बुरी तरह हराया। इतना ही नहीं, सुरजेवाला की तो जमानत भी बड़ी मुश्किल से बच पाई थी। बरोदा में प्रत्याशी चयन को बड़ी चुनौती मानते हुए सीएम ने कहा हमारे यहां सभी नेता व वर्कर प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए अपने-अपने तरीके से प्रयास करते हैं।

इतना ही नहीं, सीएम ने ये भी कहा कि हुड्डा सरकार में हलके का कोई विकास नहीं हुआ और लोग पिछले दस वर्षों तक हुड्डा के राज का हाल देख चुके हैं। ये कहते हुए सीएम ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago