हार नहीं मान रहे हैं सुशांत के चाहनेवाले, CBI से लेकर PM मोदी तक लगायी इन्साफ की गुहार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लोकप्रियता उनके जीते-जी इतनी थी या नहीं, पता नहीं पर उनकी अकस्मात मृत्यु से पूरा देश उनको न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो गया। देश की 3 सर्वश्रेष्ठ, सर्वोपरि जांच एजेंसियां ED, CBI और NCB केस की जांच में जुटी हुई हैं। भले ही AIIMS की रिपोर्ट आने से मामले में ट्विस्ट आ गया है पर सुशांत के चाहनेवाले और उनके फैंस फैंस हार मानने वाले नहीं हैं।

हार नहीं मान रहे हैं सुशांत के चाहनेवाले, CBI से लेकर PM मोदी तक लगायी इन्साफ की गुहार

बता दें किम AIIMS ( आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सुशांत की मौत में कोई फ़ाउल प्ले नहीं है, और उनकी मृत्यु आत्महत्या करने से ही हुई है। पर सुशांत के फैंस इस इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं और सुशांत को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। सुशांत के फैंस ने अब CBI से जवाब मांगने के साथ साथ, लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है।

अभिनेता की मृत्यु के करीब चार महीने बाद भी लोगों के बीच उनके लिए प्यार कम होता नज़र नहीं आ रहा है। देश विदेश से लोगों की एक ही आवाज़ में ‘जस्टिस फॉर सुशांत’ की मांग कर रहे हैं। AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भले ही नो फ़ाउल प्ले की बात की हो पर एजेंसी का एकमात्र अपडेट यह रहा है कि मामले में अभी तक कोई एंगल खारिज नहीं किया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

सुशांत की मौत के चार महीने पूरे होने पर, फैंस एक और पहल की योजना बना रहे हैं। अभिनेता के दोस्तों ने फैंस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके सार्वजनिक संबोधन रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से एक संदेश रिकॉर्ड करने का आग्रह किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago