विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय क्रिकेट प्लेयर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का रिश्ता सदियों पुराना है। कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेसस से शादी की है। आज ये सितारें खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं जहीर खान और सागरिका घाटगे। क्रिकेटर जहीर ने एक्ट्रेस सागरिका से साल 2017 में शादी की थी।

क्या आप जानते हैं सागरिका सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं ? जी हां, सागरिका बॉलीवुड अभिनेता विजेंद्र घाटगे की बेटी है और एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। विजेंद्र इंदौर के शाही परिवार के चिराग हैं।

विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय क्रिकेट प्लेयर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमानविराट कोहली के बाद अब इस भारतीय क्रिकेट प्लेयर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

सागरिका के पिता कागल के राज परिवार से हैं। सागरिका की दादी सीताराजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी हैं जबकि सागरिका के परदादा कर्नल एफडी घाटगे कोल्हापुर के पास कागल के शाही परिवार से संबंध रखते थे। ऐसे में सागरिका राजघराने की राजकुमारी हैं।

आपको बता दें सागरिका शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी प्लेयर बनी नजर आई थीं। सागरिका को फिल्म चक दे इंडिया के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म के बाद सागरिका कई नामी ब्रांड के साथ भी जुड़ी रही हैं। सागरिका ने कई मराठी और पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी है।

सागरिका मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। असल जिंदगी में वो बेहद अच्छी डिजाइनर भी हैं। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। करियर में आगे बढ़ते हुए सागरिका ने साल 2017 में जहीर खान से शादी कर ली थी। इस रॉयल शादी में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी।

शादी के 3 साल बाद सागरिका और जहीर के घर नन्हा मेहमान भी आने वाला है। दरअसल रिपोर्ट की माने तो सागरिका प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने वाली हैं। बता दे सागरिका इस समय आईपीएल टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं। हाल ही में सागरिका अपने पति जहीर खान का जन्मदिन मनाती नजर आई थी। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा और पश्चिमी यूपी को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे, 2300 करोड़ की परियोजना से घटेगा सफर का समय

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए…

13 hours ago

फरीदाबाद में नियमों की उड़ रही धज्जियाँ,  प्रदूषण पर काबू के लिए लागू हुआ GRAP-3

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता के बीच ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा…

13 hours ago

फरीदाबाद में 35 हाई-टेक शौचालय ब्लॉक बनने की तैयारी, स्वच्छता को मिली नई उड़ान

फरीदाबाद अब स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा…

13 hours ago

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में आरोग्य मंदिर आना लोगों के लिए चुनौती, संकरी गली और पार्किंग की परेशानी से मरीज परेशान

फरीदाबाद सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान…

1 day ago

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सर्विस रोड बदहाल, गड्ढों से भरी सड़क से गुजरना मुश्किल

फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित नेक्स्ट डोर शॉपिंग मॉल के सामने की सर्विस रोड…

1 day ago

फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड निर्माण हुआ तेज, वाहनों की एंट्री हुई बंद, डाकघर चौक पर बढ़ गया जाम

फरीदाबाद मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से जारी है।…

1 day ago