विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय क्रिकेट प्लेयर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का रिश्ता सदियों पुराना है। कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेसस से शादी की है। आज ये सितारें खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं जहीर खान और सागरिका घाटगे। क्रिकेटर जहीर ने एक्ट्रेस सागरिका से साल 2017 में शादी की थी।

क्या आप जानते हैं सागरिका सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं ? जी हां, सागरिका बॉलीवुड अभिनेता विजेंद्र घाटगे की बेटी है और एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। विजेंद्र इंदौर के शाही परिवार के चिराग हैं।

विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय क्रिकेट प्लेयर के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

सागरिका के पिता कागल के राज परिवार से हैं। सागरिका की दादी सीताराजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी हैं जबकि सागरिका के परदादा कर्नल एफडी घाटगे कोल्हापुर के पास कागल के शाही परिवार से संबंध रखते थे। ऐसे में सागरिका राजघराने की राजकुमारी हैं।

आपको बता दें सागरिका शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी प्लेयर बनी नजर आई थीं। सागरिका को फिल्म चक दे इंडिया के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म के बाद सागरिका कई नामी ब्रांड के साथ भी जुड़ी रही हैं। सागरिका ने कई मराठी और पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी है।

सागरिका मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। असल जिंदगी में वो बेहद अच्छी डिजाइनर भी हैं। सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। करियर में आगे बढ़ते हुए सागरिका ने साल 2017 में जहीर खान से शादी कर ली थी। इस रॉयल शादी में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी।

शादी के 3 साल बाद सागरिका और जहीर के घर नन्हा मेहमान भी आने वाला है। दरअसल रिपोर्ट की माने तो सागरिका प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने वाली हैं। बता दे सागरिका इस समय आईपीएल टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं। हाल ही में सागरिका अपने पति जहीर खान का जन्मदिन मनाती नजर आई थी। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

5 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago