HomeLife StyleEntertainment'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो...

‘बिग बॉस’ की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

Published on

टीवी चैनल का रियलिटी शो बिग बॉस देश का पॉपुलर शो है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। बिग बॉस का शो एक तरह से विवादित शो भी कहा जा सकता है। हर साल बिग बॉस का प्रसारण एक नए तरीके से किया जाता है। जो कि दर्शकों का ये फेवरेट शो बन गया है।

बिग बॉस की घर की बात करें तो जो भी सदस्य इस शो में भाग लेते है वो बाहर निकलने के बाद किसी न किसी बात को चर्चा में आ जाते हैं। दरअसल इस शो के जरिये कई रिश्ते टूटे है और कई रिश्ते बने भी है। तो चलिए उसी कपल्स के बारे में जिक्र करते है।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

सबसे पहला नाम राहुल महाजन और डिंपी जो बिग बॉस के सीजन 8 से बाहर निकलने के बाद चर्चा में आ गया थे क्योंकि उन दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि बिग बॉस के घर में राहुल के साथ पायल रोहतगी का अफेयर की खबरें चली थी लेकिन राहुल ने डिंपी से शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

बिग बॉस 5 में पूजा और आकाशदीप की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई थी। शो के बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया। यहां तक कि आकाशदीप ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर भी गुदवाया था। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोड़ी, जो लगभग दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां करिश्मा को आपने कई सीरियल्स में काम करते देखा होगा, वहीं उपेन कुछ फिल्मों में नजर आ चुके है। इन दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉग 8 ‘ में कन्टेस्टेंट के रूप में हुई थी।

जहां एक दूसरे के करीब आए और वहीं से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी। बाद में उपेन ने ही करिश्मा से ट्विटर पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

अब बात बिग बॉस 9 की सबसे सफल जोड़ी की, जिनका प्यार आज तक कायम है जी हां प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की। बिग बॉस में ही प्रिंस ने युविका को प्रोपोज़ किया था और बाहर निकलने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। दोनों का प्यार शो के बाद भी बरकरार रहा। ये दोनों आज भी एक दूसरे के साथ हैं।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी को बिग बॉस 7 में अरमान कोहली से प्यार हो गया था। दोनों का रिश्ता मीडिया में छाया हुआ था। हालांकि शो खत्म होते ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

बिग बॉस 4′ का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आए लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नही किया।

'बिग बॉस' की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे रश्मि देसाई और अरहान खान के काफी चर्चे हैं। जब तक दोनों बिग बॉस के घर में थे तब तो सब ठीक था, वहीं सलमान खान ने जब शो में अरहान के पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे के पिता होने की जानकारी रश्मि देसाई को दी, तब रश्मि के साथ सभी लोग शॉक्ड हो गए थे।

इसके बाद रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप करने का फैसला किया। तो देखा आपने ये थे बिग बॉस के घर में रह रहे सदस्यों के असली चेहरे, इन लोगों का प्यार कितना सच्चा रहा ये तो सभी को पता चल गया है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this