मौत से पहले रिया और सुशांत को एक साथ देखने वाली चश्मदीद से होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों खबर थी कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को एक चश्मदीद गवाह ने 13 जून की शाम साथ देखा था। अब रिपोर्ट्स हैं कि सीबीआई उस आई विटनेस को समन कर सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए 14 अक्टूबर को 4 महीने हो जाएंगे। सुशांत की मौत के बाद एक्टर के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए थे। कुछ दिन पहले ही एक्टर की गर्लफ्रैंड 28 दिन बायकुला जेल में रहने के बाद वापस आ चुकी हैं।

मौत से पहले रिया और सुशांत को एक साथ देखने वाली चश्मदीद से होगी पूछताछ

हालांकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती अभी तक रिहाई नही मिली हैं। रिया के घर वापस आने के बाद वे और उनकी टीम उन लोगो के खिलाफ एक्शन ले रही हैं जिन्होंने सुशांत और रिया को लेकर कई दावे किए थे। जिसमें सबसे पहला नाम रिया की पड़ोसन डिंपल थवानी का हैं।

बीते दिनों रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि वो सबसे पहले डिंपल को एक्सपोज कर रहे हैं कि उन्होंने झूठ कहा था। सतीश मनशिन्दे ने अपने बयान में कहा ‘ मैंने कहा था कि जैसे ही रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आएगी हम उन सभी को करारा जवाब देंगे जिन्होंने अपनी टीआरपी के लिए रिया चक्रवर्ती के चरित्र और सम्मान पर कीचड़ उछाल कर उनके जीवन का तमाशा बना दिया हैं।

बयान में आगे कहा गया था- “ऐसी ही एक शख्स हैं डिंपल थवानी जो रिया चक्रवर्ती की पड़ोसी हैं और सुशांत सिंह राजपूत की फैन। उन्होंने दावा किया था कि किसी ने उन्हें बताया कि सुशांत, 13 की रात, रिया को छोड़ने उनके घर तक आए थे। रिया शुरू से अपने बयान में कह रही हैं कि वह सुशांत से 8 जून के बाद नहीं मिलीं। सीबीआई को दिए बयान में भी उन्होंने यही कहा था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago