HomeGovernmentअब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद्...

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

Published on

हरियाणा विधानसभा आज उस समय ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विधानसभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण किया। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ का पहला संस्करण जारी किया और मौजूदा विधायकों के वाहनों पर लगाने के लिए झंडी भी लॉन्च की।

श्री मनोहर लाल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री कंवर पाल, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों के साथ गीता श्लोकों के उच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण किया।

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

बाद में, श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा विधानसभा के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की साक्षी बनी है।

हरियाणा विधानसभा द्वारा अधिकृत मौजूदा विधायक इस झंडी का इस्तेमाल अपने उन वाहनों पर कर सकेंगे, जो उनके नाम पर पंजीकृत हैं। अगर मौजूदा विधायक के पास अपने नाम से पंजीकृत कोई वाहन नहीं है, तो झण्डी का इस्तेमाल निजी या किराए के वाहनों पर किया जा सकता है। यदि झण्डी वाले वाहन में मौजूदा विधायक नहीं है तो झण्डी को सफेद कवर से ढकना होगा।

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

विधायकों को झंडी के लिए हरियाणा विधानसभा को आवेदन करना होगा। अधिकृत मौजूदा विधायक द्वारा झण्डी के इस्तेमाल के लिए प्राधिकार-पत्र परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी किया जाएगा। यह प्राधिकार-पत्र हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने या मौजूदा विधायक के राज्य विधानसभा का सदस्य रहने तक वैध रहेगा।
हरियाणा को गीता की भूमि बताते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अर्जुन को भगवद गीता का दिव्य संदेश दिया था।

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से लोग विधानसभा सत्र के दौरान सम्मानित सदन की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा गैलरी आते हैं। विधानसभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता चित्र को देखकर वे निश्चित रूप से राज्य की गौरवपूर्ण संस्कृति से प्रेरणा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया-भर में पवित्र भगवद गीता का प्रचार करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गीता महोत्सव आयोजित कर रही है। इसी श्रृंखला में, गत वर्ष फरवरी में मॉरीशस और अगस्त के महीने में ब्रिटेन में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह का आयोजन किया जाने वाला था जिसे कोविड-19 महामारी के कारण टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अपने देशों में गीता महोत्सव के आयोजन के लिए खासे उत्साहित हैं।

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ से हरियाणा विधानसभा की कार्य-प्रणाली और इसकी अन्य गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
इससे पहले, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान सभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण करने, विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ का प्रथम संस्करण जारी करने और विधायकों के वाहनों के लिए झंडी लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने लगभग 5100 साल पहले कुरुक्षेत्र में अर्जुन को भगवद गीता का दिव्य संदेश दिया था और भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र से हरियाणा विधान सभा को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवद गीता की शिक्षाएं हमें फल की चिन्ता किए बिना सदैव अपने कर्तव्य को निष्ठï से निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’ विधायकों को हरियाणा विधानसभा की नवीनतम गतिविधियों और इसकी विभिन्न समितियों के कामकाज के बारे में अवगत कराएगी।

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा तेजी से नए मील पत्थर स्थापित करने की राह पर बढ़ रही है।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल, सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा तथा इनेलो के विधायक श्री अभय सिंह चौटाला समेत भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के विधायक मौजूद थे।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this