अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता

हरियाणा विधानसभा आज उस समय ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विधानसभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण किया। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ का पहला संस्करण जारी किया और मौजूदा विधायकों के वाहनों पर लगाने के लिए झंडी भी लॉन्च की।


श्री मनोहर लाल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री कंवर पाल, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों के साथ गीता श्लोकों के उच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण किया।

अब हरियाणा विधानसभा परिसर का माहौल होगा गीतमय, स्थापित की जाएगी श्रीमद् भागवत गीता


बाद में, श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा विधानसभा के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की साक्षी बनी है।


हरियाणा विधानसभा द्वारा अधिकृत मौजूदा विधायक इस झंडी का इस्तेमाल अपने उन वाहनों पर कर सकेंगे, जो उनके नाम पर पंजीकृत हैं। अगर मौजूदा विधायक के पास अपने नाम से पंजीकृत कोई वाहन नहीं है, तो झण्डी का इस्तेमाल निजी या किराए के वाहनों पर किया जा सकता है। यदि झण्डी वाले वाहन में मौजूदा विधायक नहीं है तो झण्डी को सफेद कवर से ढकना होगा।

विधायकों को झंडी के लिए हरियाणा विधानसभा को आवेदन करना होगा। अधिकृत मौजूदा विधायक द्वारा झण्डी के इस्तेमाल के लिए प्राधिकार-पत्र परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी किया जाएगा। यह प्राधिकार-पत्र हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने या मौजूदा विधायक के राज्य विधानसभा का सदस्य रहने तक वैध रहेगा।
हरियाणा को गीता की भूमि बताते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अर्जुन को भगवद गीता का दिव्य संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से लोग विधानसभा सत्र के दौरान सम्मानित सदन की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा गैलरी आते हैं। विधानसभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता चित्र को देखकर वे निश्चित रूप से राज्य की गौरवपूर्ण संस्कृति से प्रेरणा लेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया-भर में पवित्र भगवद गीता का प्रचार करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गीता महोत्सव आयोजित कर रही है। इसी श्रृंखला में, गत वर्ष फरवरी में मॉरीशस और अगस्त के महीने में ब्रिटेन में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह का आयोजन किया जाने वाला था जिसे कोविड-19 महामारी के कारण टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अपने देशों में गीता महोत्सव के आयोजन के लिए खासे उत्साहित हैं।


उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ से हरियाणा विधानसभा की कार्य-प्रणाली और इसकी अन्य गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
इससे पहले, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान सभा परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र का अनावरण करने, विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘सदन संदेश’ का प्रथम संस्करण जारी करने और विधायकों के वाहनों के लिए झंडी लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने लगभग 5100 साल पहले कुरुक्षेत्र में अर्जुन को भगवद गीता का दिव्य संदेश दिया था और भगवान श्रीकृष्ण के रथ और पवित्र भगवद गीता के चित्र से हरियाणा विधान सभा को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवद गीता की शिक्षाएं हमें फल की चिन्ता किए बिना सदैव अपने कर्तव्य को निष्ठï से निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’ विधायकों को हरियाणा विधानसभा की नवीनतम गतिविधियों और इसकी विभिन्न समितियों के कामकाज के बारे में अवगत कराएगी।


हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा तेजी से नए मील पत्थर स्थापित करने की राह पर बढ़ रही है।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल, सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा तथा इनेलो के विधायक श्री अभय सिंह चौटाला समेत भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के विधायक मौजूद थे।

Pehchan Faridabad

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago