धुआँ-धुआँ हो रहा है शहर, हवा में घुल रहा है ज़हर, अब जाएं तो जाएं कहाँ : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद, आज बहुत दिनों बाद मैं आप सभी से मिलने आया हूँ और अपने साथ लाया हूँ एक आंकड़ा। जानता हूँ कि आप लोगों को आंकड़ों में खास दिलचस्पी नहीं है पर इस बार आपको मेरी परेशानी सुननी होगी।

मैं इन दिनों काफी बीमार चल रहा हूँ और मेरी बिमारी का कारण है मेरी जनता और मेरी आवाम। क्या हुआ चौंक गए ? पर मेरी खराब तबियत के जिम्मेवार आप और आपका सोया हुआ प्रशासन है। आपको एक खबर बताता हूँ, खबर है फरीदाबाद के एनआईटी की शिखर में पहुँचने की।

धुआँ-धुआँ हो रहा है शहर, हवा में घुल रहा है ज़हर, अब जाएं तो जाएं कहाँ : मैं हूँ फरीदाबाद

रुकिये-रुकिए इस खबर में गर्व महसूस करने लायक कुछ भी नहीं है। एनआईटी को शीर्ष स्थान मिला है क्षेत्र के सबसे प्रदूषित इलाका होने का। जानते हैं क्षेत्र को यह तमगा कैसे मिला है। इस ताज को पाने के लिए एनआईटी ने कई पापड़ बेले है।

कंपनियों की धूल खाई है, जतना का कूड़ा खाया है और क्षेत्र के हर पेड़ को अपने प्रांगण से कटवाया है। इतने गहन बलिदान के बाद ही एनआईटी के सर पर यह ताज रखा गया है। महामारी के दौर तो अब आया है पर एनआईटी निवासी तो पहले से ही अपनी नाक ढंक कर चलते थे। पर अब समय है जागने का और समझने का कि मेरे स्वास्थ्य को देख रेख की जरूरत है।

क्षेत्र की प्रदूषित हवाओं में ज़हर मिला हुआ है जो रोज मेरा दम घोंटती है। मुझे मजबूर मत कीजिये कि मैं बिखर जाऊं मैं जीना चाहता हूँ और खुलकर सांस लेना चाहता हूँ। आवाम को जागना होगा, निजाम को जागना होगा, कूड़े का प्रवाह रोकना होगा।

जब गंदगी रुकेगी तो प्रदूषण से बचा जाएगा। पौधारोपण होगा तो ऑक्सीजन का संचार होगा जिससे प्रदूषण का स्तर कम होगा। प्रदूषण के नित्यंतरण में आते ही मेरी स्वच्छता और स्वास्थ्य निश्चित किया जा सकेगा। आप सभी से अनुरोध कर सकता हूँ कि मुझे जीवन दान दीजिये। मैं हूँ फरीदाबाद और मैं जीना चाहता हूँ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago