फरीदाबाद के बंगाली पकौड़े वाले की फैन हुई स्वरा भास्कर, तारीफ में कह डाली यह बात

बाबा का ढाबा इन दिनों चलन में है और अब इस फेहरिस्त में फरीदाबाद के बंगाली पकौड़े वाले का नाम भी जुड़ चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से इन दिनों फेरीवालों के काम को चलन में लाने की मुहीम ने जोर पकड़ रखा है।

इसकी शुरुआत दिल्ली के मालवीय नगर से हुई थी जहां एक बुज़ुर्ग दंपति की फेरी को खुशहाल बनाने की कोशिश की गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से दंपति की दुकान को जनता तक पहुंचाया गया और उनसे अपील की गई कि आकर बाबा के ढाबे पर खाना खाए और उनकी मदद करें।

फरीदाबाद के बंगाली पकौड़े वाले की फैन हुई स्वरा भास्कर, तारीफ में कह डाली यह बात

अब पूरे देश में फेरी वालों की मदद करने के लिए लोग तत पर आ रहे हैं। बहुत से सेलेब्रिटीज़ ने भी छोटे दुकानदारों और ढाबे वालों की मदद करने की अपील की है। इस सूची में अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल हो चुका है।

हाल फिलहाल में स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल से फरीदाबाद के बंगाली बाबा पकौड़े वाले की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा कि ” फरीदाबाद वालों!! यह पकौड़े मज़ेदार लगते हैं। अब आपकी बारी है एक और बाबा का ढाबा ” अपने कैप्शन के साथ स्वरा ने यह पोस्ट साझा किया।

बाबा का ढाबा वीडियो वायरल होने के बाद इन दिनों हर जगह पर छोटे दुकानदारों से जनता खरीदारी कर रही है। साथ ही साथ अमूमन लोग इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी तरह से बार्गेन यानी कि पैसे न कम कराए जाएं।

फरीदाबाद के बंगाली बाबा पकौड़े वाले सेक्टर 3 में अपनी दुकान लगाते हैं। 15 साल से वह क्षेत्र में पकौड़े बेचने का काम कर रहे हैं। उनका एक बेटा है जो दिव्यांग है और उसकी दो बेटियां हैं। दोनों पोतियों की जिम्मेदारी बंगाली बाबा पर ही है।

अपना घर चलाने के लिए वह पकौड़े का व्यवसाय करते हैं और छोटा सा रेडा लगाते हैं। आपको बता दें कि पहले उनके ठेले से लोग खूब पकौड़े खाते थे पर अब उनकी बिक्री नहीं हो पा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago