क्या है नेहा और रोहनप्रीत के रिश्ते का सच? गाने के लिए रचा है शादी का ढोंग?

सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। उनके सुर्ख़ियों में बने रहने का कारण हैं उनकी शादी की खबरें। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से नेहा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कक्कड़ इस साल विवाह के बंधन में बांध जाएंगी।

पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ नेहा का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों के एकसाथ नाम जुड़ने के पीछे का कारण है उनके सोशल मीडिया पोस्ट और स्टोरीज जिन्हे वो आए दिन अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। पर अब नेहा की शादी की ख़बरों पर दोबारा से सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के पीछे का कारण है नेहा का अपकमिंग गाना नेहु दा व्याह।

क्या है नेहा और रोहनप्रीत के रिश्ते का सच? गाने के लिए रचा है शादी का ढोंग?

कहा जा रहा है कि नेहा ने इस गाने की प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट किया था। जिसके तहत नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपनी शादी की ख़बरों को हवा दी ताकि उनके गाने की प्रमोशन हो सके। आपको बता दें कि लगातार आ रही शादी की ख़बरों से नेहा के फैंस काफी उत्साहित थे। सोशल मीडिया पर भी नेहा और रोहनप्रीत का सेलेब्रिटी नाम काफी ट्रेंड कर रहा था।

नेहुपरीत नाम से इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज भी बन चुके हैं जिनमे प्रशंसक लगातार नेहा और रोहनप्रीत से जुड़े पोस्ट साझा कर रहे हैं। वहीं नेहा ने भी अभी शादी की ख़बरों पर चुप्पी साध रखी है। रोहनप्रीत भी सोशल मीडिया पर सिर्फ पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

दोनों में से किसी ने भी किसी मीडिया संसथान को इंटरव्यू देने से मना कर रखा है। ऐसे में शादी की ख़बरों पर मौहर लगाना गलत हो सकता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही नेहा ने विरल भयानी के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट किया था।

यह इंस्टा पोस्ट नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ा था। पोस्ट में यह साफ़ तौर से लिखा गया था कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी लॉकडाउन के बाद पहली ग्रैंड वेडिंग होगी। पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि अक्टूबर अंत तक नेहा और रोहन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

पर जब नेहा ने अपने गाने नेहु दा व्याह का पोस्टर साझा किया तो शादी की ख़बरों का मामला खटकने लगा। कक्कड़ का नया गाना 22 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। गाने में नेहा के साथ साथ रोहन भी हैं। देखना होगा कि क्या नेहा की शादी सही में होने जा रही है या फिर यह पूरा खेल गाने की प्रमोशन के लिए रचा गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago