जनता को सरकार का तोहफा, त्योहारों में चलेंगीं अतिरिक्त बसें, जानिये नए रुट के बारे में

त्योहारों का सीज़न भारत में लगभग आ ही गया है। इस सीज़न को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने इंटर स्टेट रूटों पर बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबसे अनलॉक हुआ है भारत तभी से बसों में लगातार मुसाफिर बढ़ते जा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। हरियाणा रोडवेज की बसों को लेकर पंजाब की ओर से हरीझंडी भी दे दी गई है। अभी तक दिल्ली की ओर से अनुमति नहीं मिल सकी है।

यात्रियों की डिमांड के अनुसार लांग रूटों पर बसों के चक्कर भी बढ़ाये जा सकते हैं। इसी सिलसिले में ड्राइवर और उसके सहयोगी की छुट्टियों को रद्द किया जा सकता है।

जनता को सरकार का तोहफा, त्योहारों में चलेंगीं अतिरिक्त बसें, जानिये नए रुट के बारे में

त्योहारों के सीज़न में बसों का अतिरिक्त चलना तोहफे से कम नहीं है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार की नीति निर्देशों के अनुसार अब वाहनों को नहीं रोका जा सकता है। लेकिन दिल्ली सरकार बार-बार आग्रह करने के बाद भी हरियाणा की बसों को दिल्ली में आने की मंजूरी नहीं दे रही है। जिस कारण ना केवल हरियाणा के लोगों को बल्कि दिल्ली के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली सरकार का रवैया हमेशा तुग़लक़ ही रहा है। हरियाणा के बाकी हिस्सों से गुरुग्राम फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को केएमपी हाईवे होकर जाना पड़ता है। जिससे करीबन 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।

दिल्ली सरकार के मुख्यमंमत्री केजरीवाल को जल्द से जल्द यह समझना चाहिए कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया। ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए जल्द से जल्द मंजूरी देनी चाहिए। सरकार का प्रयास है कि सभी राज्यों में बस सेवा सुचारू हो सके ताकि आम लोगों को कुछ राहत महसूस हो।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago