लॉक डाउन में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर में गरीबों की जेब पर सरकार ने डाला डाका। सुमित गौड़

जनता को कोरोना से कम भाजपा सरकार से ज्यादा डर : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल-डीजल, रोडवेज किराए एवं मार्केट कमेटियों की फीस बढ़ाए जाने के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए इसे जनविरोधी फैसला करार दिया।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हुई पड़ी है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि करके, रोडवेज का किराया बढ़ाकर एवं मार्केट कमेटी की फीस बढ़ाकर सरकार ने जनविरोधी फैसला लिया है, इस निर्णय से जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अब कोरोना से कम और भाजपा सरकार से ज्यादा डर लगने लगा है। गौड़ ने कहा कि पिछले 40 दिनों से देश में जारी लॉकडाउन के चलते जहां अधिकांश लोग घर बैठे है, ऐसे में मनोहर सरकार ने महंगाई बढ़ाकर जनता पर चाबुक चलाने का काम किया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। यहां जारी प्रेस बयान में प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने कहा कि देश में पिछले एक माह से कोरोना की जंग जारी है और लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में लोग अपने कामधंधे छोडक़र अपनी जमा पूंजी से अपना पेट भर रहे है,

इस विपदा की घड़ी में सरकार को चाहिए था कि वह लोगों को राहत प्रदान करें परंतु सरकार ने इसके विपरीत निर्णय लेते हुए जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर लोगों की जेबों में डाका डालने का काम किया है। श्री गौड़ ने कहा कि आज गरीब व जरूरतमंद लोगों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है, ऐसे हजारों लोग है, जिनका रोजगार छीन गया है, उद्योगधंधे बंद होने के कारण उद्योगपति व व्यापारी परेशान है परंतु सरकार ने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई, जिससे कि प्रदेश के सभी वर्गाे को राहत मिल सके बल्कि महंगाई बढ़ाकर जनता के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है।

सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनोहर सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और मांग करती है कि मंत्रिमंडल में लिए गए जनविरोधी फैसलों को वापिस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago